{"_id":"5fc1f0b78ebc3e9bd760dc0b","slug":"agra-college-has-developed-mobile-app-for-online-study","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन पढ़ाई के लिए आगरा कॉलेज ने तैयार कराया एप, दिसंबर के पहले सप्ताह से कक्षाएं होंगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन पढ़ाई के लिए आगरा कॉलेज ने तैयार कराया एप, दिसंबर के पहले सप्ताह से कक्षाएं होंगी शुरू
Sat, 28 Nov 2020 12:09 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:09 PM IST
सार
- दिसंबर के पहले सप्ताह में कक्षाएं लगनी शुरू होंगी, शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया
- आगरा कॉलेज नाम से है एप, सभी शिक्षक व छात्रों को आईडी व पासवर्ड दिया जाएगा
विज्ञापन
कॉलेज में शिक्षकों को दिया गया एप का प्रशिक्षण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कॉलेज खुले जरूर हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण के डर से अभी कक्षाओं में पढ़ने के लिए कम छात्र-छात्राएं पहुंच रहे हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई कराने के लिए आगरा कॉलेज प्रशासन ने आगरा कॉलेज नाम से एप तैयार कराया है। शुक्रवार को कॉलेज में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को एप के बारे में बताया गया। दिसंबर के पहले सप्ताह में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके मिश्रा ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एप विकसित कराया गया है। इसके जरिए शिक्षक लाइव पढ़ा सकते हैं। समय सारिणी के अनुसार शिक्षक एप से जुड़ेंगे। विद्यार्थियों को भी समयसारिणी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वह निर्धारित समय पर पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- वीकेंड पर ताजमहल का दीदार करने आएं तो पहले टिकट बुक करा लें, नहीं तो मायूस लौटना पड़ सकता है
विज्ञापन
कॉलेज के मीडिया समन्वयक डॉ. अमित अग्रवाल के मुताबिक शिक्षक और छात्र सभी की एक विशिष्ट आईडी और पासवर्ड होगा। कक्षा और सेक्शन के अनुसार कितनी भी कक्षाएं एक साथ ली जा सकती हैं।
Trending Videos
एप के जरिए ऑनलाइन टेस्ट भी लिया जाएगा
एप के जरिए शिक्षक पढ़ाने के साथ छात्र-छात्राओं को नोट्स भी उपलब्ध करा सकेंगे। पीडीएफ, वीडियो और ऑडियो साझा कर सकते हैं। ऑनलाइन कक्षाएं जूम, गूगल मीट और एमएस टीम पर ली जाएंगी। एप के माध्यम से छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन टेस्ट लिया जाएगा।
इस एप पर प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया जा सकता है। छात्र के ऑनलाइन जुड़ते ही उसकी उपस्थिति भी लग जाएगी। एप पूरा नियंत्रण प्राचार्य के पास होगा। वहीं, जो छात्र ऑफलाइन पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें अभिभावक की लिखित अनुमति देनी होगी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
इस एप पर प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया जा सकता है। छात्र के ऑनलाइन जुड़ते ही उसकी उपस्थिति भी लग जाएगी। एप पूरा नियंत्रण प्राचार्य के पास होगा। वहीं, जो छात्र ऑफलाइन पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें अभिभावक की लिखित अनुमति देनी होगी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।