फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra coldest night blanket of fog spread Minimum mercury dropped to 4.1 degrees

UP Weather News: आगरा की सबसे ठंडी रात....छाई रही धुंध की चादर; न्यूनतम पारा 4.1 डिग्री तक गिरा

Mon, 22 Jan 2024 02:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Jan 2024 02:26 PM IST
सार

ताजनगरी आगरा में सर्दी का सितम जारी है। हल्की धूप अवश्य खिली लेकिन रात में गलन से दिक्कत बढ़ा रही है। न्यूनतम पारा 4.1 डिग्री तक गिरने से लोग ठिठुर गए। 
 

विज्ञापन
Agra coldest night blanket of fog spread Minimum mercury dropped to 4.1 degrees
सर्द रात - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा में सर्दी के कारण सुबह उठने का समय परिवर्तित होता नजर आ रहा है। रविवार की सुबह शहर कोहरे की चादर से ढका रहा। ऑफिस और स्कूलों का अवकाश होने की वजह से लोगों की देर से आंख खुली। इस सीजन में न्यूनतम पारा 4.1 डिग्री दर्ज किया गया है। इस वजह से रविवार सबसे सर्द दिन में रहा। अभी कोहरे और गलत से राहत मिलती नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे तक शहर पर कोहरे की चादर छाई रही। खुले स्थानों, हाईवे और अंदरूनी सड़कों पर सफेद चादर बिछी रही। इस वजह से लोग अपने घरों से कम निकले। रविवार का दिन होने की वजह से बाजारों में दोपहर के बाद रौनक नजर आई। हालांकि मंदिरों में आयोजन की वजह से भक्तों की भीड़ अवश्य रही। सुबह करीब 11.30 बजे हल्की धूप खिली, लेकिन गलन और शीतलहर से राहत नहीं मिली। शाम के साथ गलन का असर नजर आने लगा। इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले न्यूनतम पारा 5.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। रविवार को अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी शीतलहर, गलन और कोहरे से राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


रात में नहीं मिल रही बसें, यात्री परेशान
सुबह और रात के समय कोहरे की वजह से यात्रियों को बस नहीं मिल रही है। सवारी कम होने पर परिवहन निगम की तरफ से बसों का संचालन नहीं किया जा रहा। पिछले कुछ दिन से लगातार कोहरे के कारण लंबे रूट की बसें आधे से एक घंटा लेट हो रही है। आईएसबीटी पर रात्रि 9 बजे के बाद मुश्किल से बस मिल रही है। यात्री बस का इंतजार में बैठे रहते है। बस आ भी जाती है, तो सवारी कम होने पर चालक व परिचालक जाने को तैयार नहीं होते है। देहरादून, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज की कई बसें रात्रि के समय संचालित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed