{"_id":"61e6f514fe83255aa75cedbd","slug":"agra-cold-city-weather-forecast-for-two-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम का बदलाव: शिमला-मसूरी और मनाली से ठंडा रहा आगरा, पारा पहुंचा 10.6 डिग्री सेल्सियस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का बदलाव: शिमला-मसूरी और मनाली से ठंडा रहा आगरा, पारा पहुंचा 10.6 डिग्री सेल्सियस
Wed, 19 Jan 2022 10:43 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:43 AM IST
सार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले चार दिनों तक कड़ाके की ठंड बेहाल कर देगी। दो दिन धूप नहीं निकलेगी, वहीं दिन में गलन और ठिठुरन बरकरार रह सकती है।
विज्ञापन
सूरज नहीं निकलने से मौसम हुआ सर्द
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो रही है, लेकिन पहाड़ों से ज्यादा ठंडा आगरा है। पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के बाद पहाड़ों से चल रही उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवा का असर रहा कि मंगलवार को आगरा का दिन पहाड़ी शहरों शिमला, मसूरी, मनाली, कुल्लू, नैनीताल, धर्मशाला आदि से ज्यादा ठंडा रहा। मंगलवार को ताजनगरी में अधिकतम तापमान केवल 10.6 डिग्री सेल्सियस रह गया जो सामान्य से 12 डिग्री नीचे चला गया। सोमवार को दिन के तापमान में 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन मंगलवार को 12 डिग्री की गिरावट के साथ आगरा प्रदेश का दूसरा सबसे सर्द शहर बना रहा। सबसे सर्द शहर हमीरपुर रहा, जहां दिन में तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सूरज नहीं निकला
मंगलवार को पूरे दिन सूरज छुट्टी पर रहा। लगातार चार दिनों से सर्दी का प्रकोप जारी है। मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और पूरे दिन गलन और ठिठुरन ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। बर्फीली हवा के कारण न केवल दिन, बल्कि रात में भी पारा लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री नीचे है। केवल आगरा नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे है।
विज्ञापन
Trending Videos
22 तक ठंड, फिर बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले चार दिनों तक कड़ाके की ठंड बेहाल कर देगी। दो दिन धूप नहीं निकलेगी, वहीं दिन में गलन और ठिठुरन बरकरार रह सकती है। 21 और 22 जनवरी को बादलों के छाए रहने और बारिश के आसार बने रहेंगे।
दिन में गिरावट का असर ज्यादा
हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के शहरों में तापमान इन दिनों आगरा से ज्यादा है। धूप न खिलने और बर्फीली हवाओं के कारण लोग परेशान हैं। मौसम विज्ञानी एके मिश्रा के मुताबिक दिन में तापमान में गिरावट का असर ज्यादा पड़ता है। सामान्य से दस से 12 डिग्री की गिरावट से सेहत पर बुरा असर पड़ता है, जिसके लिए लोग बचाव के उपाय करते रहें।
इनसे ज्यादा ठंडा आगरा
शहर अधिकतम तापमान
शिमला 15.3 डिग्री सेल्सियस
मनाली 14.0 डिग्री सेल्सियस
कुल्लू 22.4 डिग्री सेल्सियस
धर्मशाला 20.0 डिग्री सेल्सियस
कौसानी 13.3 डिग्री सेल्सियस
मसूरी 15.3 डिग्री सेल्सियस
चंपावत 14.7 डिग्री सेल्सियस
कटरा 14.8 डिग्री सेल्सियस
पटनीटॉप 15.2 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले चार दिनों तक कड़ाके की ठंड बेहाल कर देगी। दो दिन धूप नहीं निकलेगी, वहीं दिन में गलन और ठिठुरन बरकरार रह सकती है। 21 और 22 जनवरी को बादलों के छाए रहने और बारिश के आसार बने रहेंगे।
दिन में गिरावट का असर ज्यादा
हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के शहरों में तापमान इन दिनों आगरा से ज्यादा है। धूप न खिलने और बर्फीली हवाओं के कारण लोग परेशान हैं। मौसम विज्ञानी एके मिश्रा के मुताबिक दिन में तापमान में गिरावट का असर ज्यादा पड़ता है। सामान्य से दस से 12 डिग्री की गिरावट से सेहत पर बुरा असर पड़ता है, जिसके लिए लोग बचाव के उपाय करते रहें।
इनसे ज्यादा ठंडा आगरा
शहर अधिकतम तापमान
शिमला 15.3 डिग्री सेल्सियस
मनाली 14.0 डिग्री सेल्सियस
कुल्लू 22.4 डिग्री सेल्सियस
धर्मशाला 20.0 डिग्री सेल्सियस
कौसानी 13.3 डिग्री सेल्सियस
मसूरी 15.3 डिग्री सेल्सियस
चंपावत 14.7 डिग्री सेल्सियस
कटरा 14.8 डिग्री सेल्सियस
पटनीटॉप 15.2 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
प्रदेश में आगरा
शहर तापमान
हमीरपुर 10.2 डिग्री सेल्सियस
आगरा 10.6 डिग्री सेल्सियस
हरदोई 11.0 डिग्री सेल्सियस
शाहजहांपुर 11.2 डिग्री सेल्सियस
बहराइच 12.0 डिग्री सेल्सियस
शहर तापमान
हमीरपुर 10.2 डिग्री सेल्सियस
आगरा 10.6 डिग्री सेल्सियस
हरदोई 11.0 डिग्री सेल्सियस
शाहजहांपुर 11.2 डिग्री सेल्सियस
बहराइच 12.0 डिग्री सेल्सियस