{"_id":"60f055a7cdb2b555e22ce99c","slug":"agra-cmo-dr-rc-pandey-transfer-in-case-of-shri-paras-hospital-oxygen-mockdrill","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: श्री पारस प्रकरण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को हटाया, लगे थे ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: श्री पारस प्रकरण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को हटाया, लगे थे ये आरोप
Fri, 16 Jul 2021 12:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:14 AM IST
सार
पिछले साल भी आगरा में खराब कोविड प्रबंधन को लेकर तत्कालीन सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स पर गिरी थी गाज
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आरसी पांडे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के श्री पारस अस्पताल प्रकरण में गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश चंद (आरसी) पांडेय को शासन ने पद से हटा दिया है। सीएमओ पर मॉकड्रिल कांड में जांच और कोविड मरीजों से मनमानी वसूली करने वाले अस्पतालों के खिलाफ लचर कार्यशैली के आरोप लग रहे थे। जिसके बाद गुरुवार को सीएमओ की तबादला सूची में डॉ. पांडेय का नाम शामिल हो गया।
विज्ञापन
श्री पारस अस्पताल में 26 अप्रैल की सुबह ऑक्सीजन की मॉकड्रिल की गई। जिसमें कथित 22 मौतों के आरोप लगे। जांच में स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता नहीं दिखाई। जिसके बाद उनकी भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो गए। गुरुवार को शासन ने 50 सीएमओ की तबादला सूची जारी की। जिसमें डॉ. आरसी पांडेय पर गाज गिर गई। पांडेय करीब 14 महीने आगरा में सीएमओ रहे।
विज्ञापन
इनसे पहले मई 2020 में खराब कोविड प्रबंधन के लिए तत्कालीन सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स पर गाज गिरी थी। उन्हें सीएमओ पद से हटाकर तब शासन ने डीएम कार्यालय से संबंद्ध किया था। सेवानिवृत्त होने तक वह डीएम कार्यालय से संबंद्ध रहे। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय की जगह स्वास्थ्य महानिदेशालय में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव को नया सीएमओ बनाया गया है। उनकी जगह डॉ. आरसी पांडेय को भेजा गया है।
विज्ञापन
श्री पारस अस्पताल पर मेहरबानियों के आरोप
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय पर श्री पारस अस्पताल प्रकरण में मेहरबानियों के आरोप हैं। पिछले साल लगी श्री पारस की सील इस साल सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय की अगुवाई में खोली गई थी। कोविड हॉस्पिटल का दर्जा भी सीएमओ ने दिलाया था। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय का एक बाबू भी श्री पारस संचालक डॉ. अरिन्जय जैन पर मेहरबान रहा। बदले में बाबू ने अपने स्वजन की श्री पारस में लैब खोल ली। इस मामले में राज्यमंत्री डॉ. उदयभान सिंह ने शासन में शिकायत की। जिसके बाद बाबू को अस्पताल पंजीकरण पटल से हटाया गया था।
मनमानी वसूली पर नहीं लगा सके रोक
संक्रमण की दूसरी लहर में मरीजों को निजी अस्पतालों में उचित उपचार उपलब्ध कराने के लिए बेड की कीमतें तय की थीं, परंतु आगरा में कोविड अस्पतालों ने मनमानी वसूली की। महामारी समिति में 55 से अधिक शिकायत आई। जिसके बाद मामला हाईकोर्ट में चला गया। शासन को शपथ पत्र दाखिल करना पड़ा। ऐसे अस्पतालों के विरुद्ध आरोप साबित होने के बाद भी सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने ठोस कार्रवाई नहीं की। जिसका खामियाजा उन्हें पद गवांकर उठाना पड़ा।
आगरा के डॉक्टर की आपबीती: युवती ने फोन कर बुलाया, फिल्मी स्टाइल में कर लिया अगवा
यूपी: पश्चिम बंगाल की हार से लिया सबक, संघ ने सूबे के विधानसभा चुनाव के लिए बनाई नई रणनीति