{"_id":"5a83e38b4f1c1b4d588b874a","slug":"agra-class-third-student-wrote-to-principal-for-toilet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये है यूपी में स्वच्छ भारत अभियान का सच, पढ़िए कक्षा 3 की छात्रा का खत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है यूपी में स्वच्छ भारत अभियान का सच, पढ़िए कक्षा 3 की छात्रा का खत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
खत
- फोटो : Demo Pic
आगरा के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा तीन की छात्रा ने स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोल कर रख दी है। जगदीशपुरा के प्राचीन कन्या विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा तीन की छात्रा खुशी ने प्रधानाध्यापक को खत लिखा है कि उसका नाम काट दिया जाए।
इसकी वजह स्कूल में टायलेट न होना बताई है। खुशी का यह भी कहना है कि स्कूल में गंदगी रहती है, बदबू आती है, ईंट पत्थरों पर बैठना पड़ता है, इन हालात में पढ़ाई कैसे हो सकती है। बच्ची के इस खत से बेसिक शिक्षा विभाग सकते में है।
कारण यह है कि शौचालय न होने की समस्या एक नहीं, कई स्कूलों की है। इस खत पर खुशी कहती है, खत उसने लिखा है, लेकिन समस्या सभी छात्राओं की है। इस खत पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। समस्या गंभीर है।

Trending Videos
toilet
आला अधिकारियों को पहले ही अवगत कराया जा चुका है। विद्यालय का भवन पुराना है। इसमें काम नहीं हो सकता है। स्कूल को दूसरे किसी भवन में शिफ्ट कराया जाएगा। वैसे यह समस्या सिर्फ एक स्कूल की नहीं है।
जगदीशपुरा के ही प्राथमिक विद्यालय में बच्चे केमिकल के ड्रम के बराबर में जमीन पर बैठकर पढ़ते हैं। यहां हालात सुधारने के लिए सांसद एवं एससी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया भी पहुंचे थे।
उन्होंने अफसरों को हिदायद दी लेकिन कुछ सुधार नहीं हो पाया। रामबाग के सीतानगर में भी छात्राओं ने स्कूल में टायलेट न होने की शिकायत प्रिंसिपल से की थी।