Circle Rates Agra: पांच साल बाद होने जा रहा सर्किल रेट में बदलाव, 15 जून तक जारी होगी सूची
एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि सभी तहसीलों में संपत्तियों का गाटा वार सर्वे पूर्ण हो चुका है। किसानों, अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा हो गई है। जो आपत्तियां व सुझाव प्राप्त हुए हैं उन्हें शामिल करते हुए 15 जून तक नई सूची बनेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सर्किल रेट की नई सूची 15 जून तक तैयार होगी। जुलाई के पहले सप्ताह में नई सूची का प्रकाशन होगा, जिसके बाद आपत्तियों पर सुनवाई होगी। जुलाई में ही स्टांप की नई दरें लागू हो जाएगी। ये निर्णय बृहस्पतिवार को एडीएम वित्त की बैठक में हुआ है। कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान सभी तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार, सहायक एवं उप निबंधक मौजूद रहे।
एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि सभी तहसीलों में संपत्तियों का गाटा वार सर्वे पूर्ण हो चुका है। किसानों, अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा हो गई है। जो आपत्तियां व सुझाव प्राप्त हुए हैं उन्हें शामिल करते हुए 15 जून तक नई सूची बनेगी। अन्य पक्षकार भी अपनी बात रख सकते हैं। पांच साल बाद जिले में सर्किल रेट में बदलाव होगा।
एडीएम वित्त ने बताया कि नई सर्किल रेट में जमीन, मकान, दुकान पर स्टांप मूल्य का निर्धारण बाजार भाव के आधार पर किया जा रहा है। इसके लिए उन क्षेत्रों में हुए बैनामों से कीमत का सत्यापन कराया गया है। 2017 के बाद बनी नई बनीं सड़कें, कॉलोनियां व मार्केट के लिए भी सर्किल रेट तय की जाएगी।
जुलाई में लागू होंगी नई रेट
एडीएम वित्त के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह में नइ सर्किल रेट सूची 2022 का प्रकाशन किया जाएगा। एक सप्ताह तक जन सामान्य से आपत्तियां आमंत्रित की जाएगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद जुलाई माह में ही नई रेट लागू हो जाएंगी।
कुछ जगह घट सकती हैं कीमतें
पांच साल बाद परिवर्तित हो रही सर्कि ल रेट में कुछ जगह स्टांप की कीमतें घट सकती हैं। कुछ लोगों ने बाजार मूल्य कम और वर्तमान सर्किल रेट अधिक होने पर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। एडीएम वित्त का कहना है कि जगह कीमतों में परिवर्तन होना है उनका सत्यापन कराने के लिए 15 जून तक का सभी एसडीएम व तहसीलदार को समय दिया है।