फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra child kidnapping case lover accused aunt conspiracy jagdishpura

प्रेमी के साथ नई दुनिया बसाने की चाहत: रच डाली बच्चों को रास्ते से हटाने की साजिश, मासूम को जंगल में छोड़ा

Fri, 16 Oct 2026 10:37 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: विकास कुमार Updated Fri, 16 Oct 2026 10:37 PM IST
सार

प्रेमी और महिला ने बच्चों को रास्ते से हटाने की साजिश रची। वह बहाने से एक बच्चे को लेकर गया। बच्चे के साथ कुछ गलत करने की उसकी हिम्मत नहीं हुई। इसलिए बच्चे को जंगल में छोड़ आया। 

विज्ञापन
agra child kidnapping case lover accused aunt conspiracy jagdishpura
चार साल के बच्चे को जंगल में छोड़ आया प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति और देवर शराबी निकले, खुद की औलाद नहीं हुई। देवरानी दो बच्चों को छोड़कर चली गई। महिला ने उन बच्चों में ही अपनी ममता उड़ेल दी। दो साल तक सीने से लगा कर रखा। इसी दौरान उसे दूसरे युवक से प्रेम हो गया। नई दुनिया बसाने की सोची पर बच्चों को छोड़ने पर ममता पर दाग लगना गंवारा नहीं हुआ। प्रेमी के साथ मिलकर बच्चों को ठिकाने लगाने की साजिश रच दी। प्रेमी बच्चे को बहला कर ले गया और जंगल में छोड़ दिया। शिकायत पर जगदीशपुरा पुलिस ने 14 घंटे के अंदर बालक को बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 

Trending Videos

ऐसे बच्चे तक पहुंची पुलिस
यूपी के आगरा स्थित जगदीशपुरा के बोदला क्षेत्र के राहुल नगर निवासी महिला ने गुरुवार सुबह थाना पुलिस को शिकायत की। बताया कि उनका देवर शराब के नशे का आदी है। देवरानी दो वर्ष पहले चली गई है। उनके चार और पांच साल के दो मासूम बच्चों का दो साल से वहीं पालन-पोषण कर रही है। सुबह घर के बाहर खेलते समय चार वर्ष का कालू लापता हो गया है। बच्चे का दिनदहाड़े अपहरण होने का शक जताने पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई। सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी में राहुल नगर का साबिर नामक युवक बच्चे से बात कर उसे इशारे से बुलाता दिखा। पुलिस ने उसे ढूंढा और सख्ती से पूछताछ की। आरोपी ने बालक को मलपुरा के जंगलों में छोड़ कर आने की जानकारी दी। पुलिस टीम ने तत्काल सर्च ऑपरेशन चलाया और बालक को सकुशल बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

साजिश की प्रेम कहानी सुन सब हुए हैरान
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि बच्चे की ताई से उसके प्रेम संबंध हैं। उसका पति और देवर दोनों शराबी हैं। कुछ समय से महिला से उसकी करीबी दोस्ती हो गई। वह मजदूरी करता था और महिला का हर तरह से ख्याल रखता था। महिला से निकाह कर अपनी दुनिया बसाना चाहता था। महिला ने बच्चों को ऐसे छोड़कर जाने पर अपनी बदनामी का हवाला देकर साथ भागने से मना कर दिया। 

विज्ञापन

'गलत करने की हिम्मत न हुई तो जंगल में छोड़ा'
इसके बाद दोनों ने बच्चों को रास्ते से हटाने की साजिश रची। वह बहाने से एक बच्चे को लेकर गया। बच्चे के साथ कुछ गलत करने की उसकी हिम्मत नहीं हुई। इसलिए बच्चे को जंगल में छोड़ आया। महिला को गुमशुदगी दर्ज कराने भेजा ताकि किसी को शक नहीं हो। बच्चे के बरामद होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि बच्चे के साथ कोई अनहोनी नहीं हुई। 

मां ले जाती तो ठीक वरना दूसरे को भी लगाते ठिकाने
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उम्मीद थी कि एक बच्चे के जाने के बाद उनकी मां दूसरे को साथ ले जाएगी। ऐसा नहीं होता तो दूसरे को भी इसी तरह कहीं और छोड़ आने की योजना थी।

पुलिस का बयान
बच्चे के लापता होने की सूचना पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर मात्र 14 घंटे में बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया। आरोपी और बालक की ताई के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आई है। साजिश में महिला को भी आरोपी बनाया जा रहा है। -गौरव सिंह,एसीपी लोहामंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed