फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Chemical Factory Fire News: Massive Fire in Chemical Factory

जूता केमिकल के गोदाम में लगी भीषण आग, ड्रम फटने से धमाके, इलाके में फैली दहशत

Fri, 16 Oct 2020 01:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Oct 2020 01:02 AM IST
सार

  • दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे श्रीजी पुरम कालोनी में हुआ अग्निकांड, पांच दमकलों ने एक घंटे में पाया काबू 

विज्ञापन
Agra Chemical Factory Fire News: Massive Fire in Chemical Factory
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे श्रीजी पुरम कालोनी स्थित प्लाट में बने जूता केमिकल के गोदाम में गुरुवार की शाम सवा पांच बजे भीषण आग लग गई। एक के बाद एक 10-12 केमिकल के ड्रम फटने से धमाके हुए। इससे कालोनी के लोग दहशत में आ गए। आग बुझाने में गोदाम मालिक झुलस गए। सूचना पर सिकंदरा पुलिस और पांच दमकल पहुंच गईं। एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस गोदाम मालिक से पूछताछ करेगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


रंगोली कालोनी निवासी हरिओम शर्मा का 300 वर्ग गज के प्लाट में हरिओम शर्मा का हर्ष एंटरप्राइजेज के नाम से जूता केमिकल का गोदाम है। प्लाट में टिनशेड के नीचे केमिकल से भरे ड्रम रखे थे। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि यह केमिकल जूता बनाने में प्रयोग होता है। 40 ड्रम रखे हुए थे। इनमें से ज्यादातर में केमिकल भरा हुआ था। 
विज्ञापन



जिस वक्त घटना हुई, उस समय हरिओम शर्मा वहीं थे। अचानक आग लगने की बात कही गई है। हरिओम शर्मा ने बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग भड़क गई। आग बुझाते समय हरिओम भी झुलस गए। वह चीखते हुए बाहर आ गए। बाद में तेज धमाका हुआ। इसमें टिनशेड उड़ गया। इसके बाद 10-12 ड्रम फट गए। धमाकों से कालोनी के लोग दहशत में आ गए। घरों से बाहर निकल आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एक घंटे में पाया जा सका आग पर काबू

केमिकल में आग होने की वजह से पूरा गोदाम चपेट में आ गया। काला धुआं निकलने लगा। पास ही कार गोदाम के बाहर बड़ी संख्या में गाड़ियां खड़ी थीं। भगवती ढाबा भी है। आग वहां तक पहुंचने की आशंका थी। इससे लोग दहशत में आ गए। सूचना पर थाना सिकंदरा पुलिस और पांच दमकल पहुंच गईं। एक घंटे में आग पर काबू पाया। 

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण पता किया जा रहा है। गोदाम मालिक अस्पताल में भर्ती है। उससे पूछताछ की जाएगी। गोदाम में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। आग से गोदाम की दीवार भी चटक गई। वह गिरासू हो गई। 

डीएम कार्यालय में शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं 

श्रीजी पुरम कालोनी निवासी राजेंद्र सिंह जादौन, भगवान दास श्रीवास्तव, संजय सिंह,महेश चंद शर्मा आदि का कहना था कि कॉलोनी में चार घर और प्लाट में रसायन के गोदाम बने हुए हैं। दो साल पहले भी कतरन के गोदाम में आ लगी थी। इन गोदाम की कोई अनुमति भी नहीं है। कितना केमिकल रखा है, इसके बारे में भी कोई जांच नहीं होती है। 

औद्योगिक क्षेत्र न होने के बावजूद गोदाम बना लिए गए हैं। इनकी शिकायत डीएम को भी कर चुके हैं। मगर, सुनवाई नहीं हो रही है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस पर जल्द रोक लगाई जानी चाहिए। बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के कई गोदाम चल रहे हैं। हरिओम के गोदाम में आग लगने के बाद लोग बाहर आ गए। उन्हें डर था कि आग का गोला घरों पर न गिर पड़े। लोगों ने बिजली भी बंद कर दी। वहीं धुएं की वजह से सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। 

सात सितंबर को भी एक गोदाम में भी लगी थी आग 

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिकंदरा क्षेत्र स्थित एक रसायन फैक्टरी में सात सितंबर को भीषण अग्निकांड हुआ था। इसमें बड़ी मात्रा में रसायन रखा हुआ था। इससे लोग दहशत में आ गए थे। रास्ता भी रोकना पड़ा था। कई घंटे की कवायद के बाद आग पर काबू पाया जा सका था। इस अग्निकांड की जांच प्रशासन की टीम कर रही है। जांच पूरी नहीं हो सकी है। 

सर्विस रोड पर लग गया जाम 

हाईवे के सर्विस रोड पर आग लगने के बाद जाम लग गया। बाद में पुलिस ने यातायात रोक दिया। इससे ओवर ब्रिज से वाहन निकल रहे थे। बाद में एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed