{"_id":"5f89f7ec79fe08328f48b82c","slug":"agra-central-prison-will-get-gangajal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा केंद्रीय कारागार के बंदियों को मिलेगा 'गंगाजल', जेल प्रशासन तैयार कर रहा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा केंद्रीय कारागार के बंदियों को मिलेगा 'गंगाजल', जेल प्रशासन तैयार कर रहा प्रस्ताव
Sat, 17 Oct 2020 01:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार आगरा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा केंद्रीय कारागार के बंदियों को जल्द ही गंगाजल मिलने लगेगा। डीजी जेल आनंद कुमार ने निरीक्षण के दौरान गंगाजल की जरूरत बताई थी। इसके बाद जेल प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है। केंद्रीय जेल के अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि जेल में 1800 से अधिक बंदी हैं। उनके लिए आरओ का पानी लाया जाता है। कई बार आरओ खराब हो जाने से दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
सबमर्सिबल पंप से जेल परिसर में पानी की सप्लाई पूरी तरीके से नहीं हो पाती है। खेती भी ठीक नहीं हो पा रही है। खारा पानी होने की वजह से बंदियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। वहीं जेल परिसर के भवन पर भी असर पड़ रहा है। इसको देखते हुए जेल में भी गंगाजल की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक ने बताया कि आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 12 तक लाइन जलसंस्थान की ओर से बिछाई जा चुकी है। इस लाइन से ही जेल की लाइन को जोड़ दिया जाएगा। इसकी दूरी तकरीबन 500 मीटर है। लाइन बिछने पर पानी की समस्या दूर हो जाएगी। इसके लिए केंद्रीय कारागार की ओर से जल संस्थान को पत्र लिखा जाएगा। डीजी जेल आनंद कुमार ने भी पिछले दिनों निरीक्षण में प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन