{"_id":"5df4dc798ebc3e8808338be1","slug":"agra-cantt-lucknow-intercity-will-remain-canceled-for-45-days-due-to-fog","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"45 दिन तक निरस्त रहेगी आगरा कैंट-लखनऊ इंटरसिटी, कई ट्रेनों के रूट बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 दिन तक निरस्त रहेगी आगरा कैंट-लखनऊ इंटरसिटी, कई ट्रेनों के रूट बदले
Sun, 15 Dec 2019 09:17 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 15 Dec 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
आगरा कैंट-लखनऊ इंटरसिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के कारण सोमवार से आगरा कैंट-लखनऊ इंटरसिटी 30 जनवरी तक निरस्त रहेगी। कोटा-पटना एक्सप्रेस आगरा कैंट से होकर नहीं गुजरेगी। कई नियमित ट्रेनों के फेरे भी कम किए गए हैं। इसके अलावा हावड़ा श्रीगंगानगर तूफान एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 13 जनवरी तक दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से आगरा कैंट के बीच निरस्त चल रही है।
पटना-कोटा के बीच चलने वाली 13237, 13238 व 13239, 13240 पटना-कोटा एक्सप्रेस कानपुर-टूंडला-आगरा-मथुरा-भरतपुर की जगह कानपुर-फर्रुखाबाद-कासगंज-मथुरा के रास्ते चलेगी। जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (अप व डाउन) 21 दिसंबर से 13 जनवरी तक टूंडला, आगरा फोर्ट के स्थान पर झांसी, आगरा कैंट, अछनेरा से होकर गुजरेगी।

वाराणसी-जोधपुर एक्सप्रेस (अप व डाउन) चार दिसंबर से कानपुर, आगरा कैंट, टूंडला के रास्ते के जगह कानपुर, कासगंज, मथुरा, अछनेरा होकर संचालित है, जोकि 11 जनवरी तक इसी रूट से चलेगी। इस कारण भी आगरा के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य सतीश गोयल का कहना है कि कई महत्वपूर्ण ट्रेनें, जोकि आगरा से होकर गुजरती हैं, रूट बदले जाने के कारण इनका लाभ आगरा को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में पटना और लखनऊ के लिए स्पेशल गाड़ी चलाई जानी चाहिए।