{"_id":"59f46abc4f1c1bd0538b9d45","slug":"agra-candidate-for-municipality-election-are-not-final-yet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव का बजा डंका, ताजनगरी में अब तक तैयार नहीं लड़ाके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव का बजा डंका, ताजनगरी में अब तक तैयार नहीं लड़ाके
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 28 Oct 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में निकाय चुनाव का शंखनाद हो चुका है। ताजमहल के जिले में पहले चरण में ही चुनाव होगा। शहर के प्रथम नागरिक और पार्षदों के साथ-साथ नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत का चुनाव भी होगा।
मगर, बसपा और रालोद को छोड़कर अब तक भाजपा, सपा और कांग्रेस ने अपने-अपने मेयर प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। कांग्रेस और सपा ने विधानसभा चुनाव भले ही साथ लड़ा हो, लेकिन निकाय चुनाव दोनों अपने बलबूते पर लड़ेंगे।
इस बार चुनाव के लिए कम दिन मिलेंगे। इतना कम समय कि मेयर प्रत्याशियों के लिए जनसंपर्क के लिए दिन-रात एक करना पड़ेगा, तभी वह अधिकांश मतदाताओं तक पहुंच पाएंगे। हालांकि सभी राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों के आवेदन तो ले लिए हैं, लेकिन नाम तय नहीं कर सके हैं।

भाजपा में प्रत्याशी तय करना नहीं आसान
डेमो
- फोटो : डेमो
सबसे ज्यादा मुश्किल भाजपा नेतृत्व के सामने है। केंद्र और राज्य में सरकार होने के कारण यहां दावेदारों की लंबी लाइन हैं। एक-एक वार्ड के लिए 10 से अधिक नाम आए हैं। वहीं, मेयर पद के दावेदारों की भी लंबी फेहरिस्त है। हालांकि दौड़ में कुछ ही नाम आगे चल रहे हैं।
भाजपा की लहर में बहकर कई विरोधी दल के कार्यकर्ता भी यहां आवेदन के लिए लाइन में खड़े दिखाई दिए। वह भी खुद को सालों पुराना भाजपाई साबित करने में जुटे हैं। बताया कि आवेदकों की सूची पर पहले राउंड का मंथन हो चुका है।
मेयर पद प्रत्याशी को छोड़कर पार्षदों के नामों की घोषणा ब्रज क्षेत्र संगठन स्तर से की जाएगी। हालांकि इस पर अंतिम मुहर प्रदेश नेतृत्व की ही लगेगी लेकिन वह सिर्फ नाममात्र के लिए होगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे का कहना है कि पार्टी जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर देगी।

सपा में लटकी प्रत्याशियों की सूची
सपा इस बार निकाय चुनाव में अपने सिंबल पर चुनावी मैदान में उतरेगी। मगर, पार्टी अभी तक अपने लड़ाकों के नाम तय नहीं कर पाई है, जो नाम आए हैं, उन पर बैठक में सहमति नहीं बन पा रही। ऐसी स्थिति में सूची जारी नहीं हो पा रही। हालांकि पार्टी को कई वार्डों पर तो प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे।
सपा ने पिछले दिनों आवेदकों के नाम मांगे थे, जो आवेदन आए हैं, उनके नामों पर चर्चा के लिए दो बार पार्टी कार्यालय पर बैठक हो चुकी है, लेकिन किसी एक वार्ड पर एक प्रत्याशी के नाम पर समिति सदस्यों में एक राय नहीं बन पा रही। इसके चलते पार्षदों के नामों की सूची घोषित नहीं हो पा रही।
मेयर पद प्रत्याशी के लिए सपा दूसरे दलों की रणनीति पर नजर रखे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के बाद ही सपा अपना मेयर प्रत्याशी घोषित करेगी। इधर, पार्टी को लगभग दस वार्डों पर प्रत्याशी नहीं मिल पा रहे हैं। इसके लिए एक भी आवेदन नहीं आया। इससे पार्टी का स्थानीय नेतृत्व काफी चिंतित है। महानगर अध्यक्ष रईसउद्दीन का कहना है कि जल्द ही सभी वार्डों के प्रत्याशी के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।