फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra candidate beaten up

Agra News: आगरा के अभ्यर्थी को पीटा

Wed, 10 Jun 2026 12:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Agra candidate beaten up
घायल राहुल। संवाद वह रोडवेज बस जिसमें मारपीट हुई। संवाद
फर्रुखाबाद। हरदोई से रोडवेज बस मंगलवार रात आगरा जा रही थी। इसमें आगरा के 55 पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी हरदोई से वापस जा रहे थे। हरदोई डिपो के चालक ने राजेपुर थाना क्षेत्र में उमेदपुर ढाबे पर खाना खाने के लिए बस को रोक दिया। अधिकांश यात्री खाना खाने के लिए बस से उतर गए। राहुल कुमार निवासी फतेहपुर सीकरी व एक अन्य युवक बस में बैठा रहा। इसी दौरान आधा दर्जन स्थानीय युवक बस में चढ़ आए। युवक राहुल से बस को आगे बढ़ाने को कहने लगे। राहुल ने कहा कि वह चालक नहीं है। इसके बाद स्थानीय युवकों ने राहुल को लात घूंसों से पीट दिया। इससे राहुल घायल हो गया। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। राहुल ने स्थानीय युवकों के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मारपीट करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed