फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra BSP Councillors Demand SIT Probe into E-Tender Scam After House Detention

ई-टेंडर घोटाला: जांच की मांग करने वाले पार्षद नजरबंद, बोले- आवाज नहीं दबेगी; एसआईटी जांच कराओ

Sat, 17 Oct 2026 10:26 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 17 Oct 2026 10:26 AM IST
सार

आगरा में ई-टेंडर घोटाले की जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की तैयारी कर रहे बसपा पार्षद कप्तान सिंह और सुहैल कुरैशी को घर में नजरबंद कर दिया गया। मुख्यमंत्री का आगमन निरस्त होने के बाद पुलिस करीब दो घंटे बाद उनके घर से चली गई।
 

विज्ञापन
Agra BSP Councillors Demand SIT Probe into E-Tender Scam After House Detention
नगर निगम आगरा

विस्तार

आगरा नगर निगम में ई-निविदा घोटाले की जांच की मांग के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की तैयारी करने वाले बसपा पार्षद दल के नेता कप्तान सिंह और वरिष्ठ पार्षद सुहैल कुरैशी को रात से ही घर में नजरबंद कर दिया गया। मुख्यमंत्री का आगमन निरस्त होने के बाद पुलिस दो घंटे बाद उनके घर से चली गई।
विज्ञापन


इसके बाद पार्षदों ने कहा कि उनकी आवाज नहीं दबेगी और वे मुख्यमंत्री के दोबारा आने पर विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच की मांग करेंगे। कप्तान सिंह और सुहैल कुरैशी की नजरबंदी के बाद अन्य बसपा पार्षद शुक्रवार सुबह नगर निगम में एकत्र हो गए थे। सभी मुख्यमंत्री से मिलने की तैयारी में थे।
विज्ञापन


पार्षद रेखा भास्कर, सुनील शर्मा और बंटी माहौर ने 15वें वित्त आयोग, नगर निगम निधि और अवस्थापना निधि के ई-निविदा घोटालों की जांच की मांग की। कप्तान सिंह ने पुलिस की कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या बताया। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री के दोबारा आने पर बसपा पार्षद उनसे फिर मिलेंगे और मांगपत्र देंगे। इस दौरान गंगाराम माहौर, अरविंद मथुरिया, पुष्पा मौर्य, बेबी, ममता कुशवाह, मीना देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed