फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra bsp candidate accepted his defeat in civic polls

आगरा: बीएसपी के मेयर प्रत्याशी ने अपनी हार के लिए सपा-कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

Sat, 02 Dec 2017 09:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 02 Dec 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
agra bsp candidate accepted his defeat in civic polls
दिगंबर सिंह धाकरे - फोटो : amar ujala
आगरा नगर निगम में मेयर के लिए हुए चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे बसपा के प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे ने अपनी हार की वजह बताई। उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी, प्रशासन आदि कारणों से इनकार करते हुए अपनी हार स्वीकार की।
विज्ञापन


आगरा में बसपा के मेयर प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे ने चुनाव परिणाम आने के बाद मतदान में गड़बड़ी, प्रशासन पर आरोप आदि बातों से इनकार करते हुए सीधे तौर पर कहा कि मैं अपनी हार स्वीकार करता हूं। हालांकि उन्होंने इसके लिए अप्रत्यक्ष रूप से सपा और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता के दौरान दिगंबर सिंह धाकरे ने कहा दो प्रमुख पार्टियों ने इस चुनाव में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं ली। इसका सीधा फायदा भाजपा को मिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे में इनका आपसी तालमेल हो मैं इससे भी इनकार नहीं करता। ये चुनाव बसपा बनाम भाजपा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा के वोटों के बारे में उन्होंने कहा कि हमें पहले से ज्यादा वोट मिले हैं लेकिन सपा और कांग्रेस के जो वोट थे वे भाजपा में चले गए। ईवीएम में गड़बड़ी की बात पर कहा कि मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता लेकिन ये भी दावा किया कि काउंटिंग एकदम निष्पक्ष हुई है।

सुनाई ये कविता

agra bsp candidate accepted his defeat in civic polls
बसपा - फोटो : amar ujala
पत्रकारों से बातचीत के बीच अपने प्रदर्शन पर दिगंबर सिंह धाकरे ने  शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ की कविता की पंक्तियां... हार में या जीत में किंचित नहीं भयभीत मैं, कर्तव्य पथ पर जो मिला ये भी सही वो भी सही... सुनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed