{"_id":"66f3a9c26e6fbd63390e6eeb","slug":"agra-based-actor-sparsh-srivastava-film-laapata-ladies-nominated-for-oscar-2025-2024-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता स्पर्श के संघर्ष की कहानी: आमिर खान को समझा साइबर ठग, फिर आया वीडियो कॉल... और मिल गई 'लापता लेडीज'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेता स्पर्श के संघर्ष की कहानी: आमिर खान को समझा साइबर ठग, फिर आया वीडियो कॉल... और मिल गई 'लापता लेडीज'
Wed, 25 Sep 2024 04:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 25 Sep 2024 04:58 PM IST
सार
अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव का संघर्ष अब रंग ला रहा है। उनकी फिल्म 'लापता लेडीज' ऑस्कर 2025 के लिए नामिनेट हुई है। इस फिल्म के मिलने की कहानी भी जबरदस्त है। आमिर खान को साइबर ठग समझा था। फिर जब उनका वीडियो कॉल आया और बात हुई तो 'लापता लेडीज' मिल गई।
विज्ञापन
मां (दाहिनी ओर) के साथ अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव की फिल्म 'लापता लेडीज' ऑस्कर 2025 के लिए नामिनेट हुई है। रियलिटी डांस शो चक धूम-धूम में 11 साल की उम्र में धूम मचाने वाले स्पर्श श्रीवास्तव के अभिनय ने आगरा वासियों का मान बढ़ाया है। आमिर खान व किरण राव निर्देशित फिल्म लापता लेडीज की ऑस्कर में भारत की ओर से दावेदारी पर उनकी तारीफ हो रही है।
इस फिल्म में स्पर्श को अभिनय मिलने के पीछे की दिलचस्प कहानी यह है कि चार साल पहले स्पर्श ने जिसे साइबर ठग समझा था, वो कोई और नहीं बल्कि, आमिर खान थे। आमिर ने स्पर्श को वीडियो कॉल किया था। उन्होंने फिर जो कहा, उससे उनकी किस्मत खुल गई।
विज्ञापन
इस फिल्म में स्पर्श को अभिनय मिलने के पीछे की दिलचस्प कहानी यह है कि चार साल पहले स्पर्श ने जिसे साइबर ठग समझा था, वो कोई और नहीं बल्कि, आमिर खान थे। आमिर ने स्पर्श को वीडियो कॉल किया था। उन्होंने फिर जो कहा, उससे उनकी किस्मत खुल गई।
विज्ञापन
मंगलवार को स्पर्श श्रीवास्तव आगरा आए। उनकी मां रागिनी श्रीवास्तव अपनी जेठानी ममता श्रीवास्तव की बेटी डॉ. सृष्ठि श्रीवास्तव की शादी की तैयारी में लगी हैं। स्पर्श ने बताया कि वर्ष 2020 में लॉक डाउन लागू था। उन्हें समझ नहीं आ रहा था आखिर क्या किया जाए। तब उनके पास व्हाट्स एप पर एक मैसेज आया। इसमें लिखा था कि मैं आमिर खान हूं। मुझे कॉल करो।
विज्ञापन
फिल्म लापता लेडीज का दृश्य, अभनिय करते हुए स्पर्श श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
स्पर्श ने जामताड़ा फिल्म में काम किया था। उन्हें लगा कि जिस तरह से उन्होंने फिल्म में कई लोगों के साथ ठगी करने वाला रोल किया था। उसी तरह से कोई साइबर ठग उन्हें भी ठगने की कोशिश कर रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि मैं नहीं मानता। अगर, तुम हो तो वायस नोट भेजो। वापस मैसेज आया कि मैं वीडियो कॉल करता हूं।
इस पर आमिर खान ने वीडियो कॉल किया। मगर, इस बार स्पर्श को पता था कि अपना चेहरा छिपा लेना चाहिए। उन्होंने मोबाइल के कैमरे को हाथ से ढक लिया। काल रिसीव करते ही आमिर खान बात करने लगे। इस पर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि तुम्हारा अभिनय काफी अच्छा है। एक फिल्म में काम कराना है। इसलिए कॉल किया है। जामताड़ा के काम की सरहाना की। फिर साथ में काम करने के लिए बोला।
चावल के डिब्बे में स्टिक लगाकर मोबाइल से बनाया वीडियो
वर्ष 2021 में आमिर खान प्रोडक्शन की ओर से एक ऑडीशन के लिए कॉल किया गया। उन्हें एक स्कि्रप्ट भेजी गई। मगर, उनके पास वीडियो बनाने के दौरान मोबाइल को लगाने के लिए ट्राइपॉड नहीं था। इस पर उन्होंने चावल के डिब्बे में स्टिक लगाया। इससे मोबाइल को लगाया। तब वीडियो बनाया। ऑडीशन में कई लोगों ने भाग लिया। मगर, स्पर्श को सफलता हाथ लगी। उन्हें लीड रोल करने का मौका मिला। दो महीने बाद किरण राव ने घर बुलाकर पूरी कहानी को समझाया।राजाखेड़ा में पैतृक निवास
राजाखेड़ा, राजस्थान में स्पर्श श्रीवास्तव का वर्ष 1999 में जन्म हुआ। उन्होंने दसवीं तक की शिक्षा एयरफोर्स स्कूल में पाई। 11-12वीं की शिक्षा अवधपुरी स्थित स्कूल से प्राप्त की। स्पर्श ने अपने करियर की शुरूआत एक डांसर के तौर पर की। वर्ष 2010 में डांस रियलिटी शो चक धूम-धूम में प्रतिभाग किया और विजेता रहे।
चक धूम-धूम जीतने के बाद अमर उजाला आगरा के ऑफिस में स्पर्श श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने 11 साल की उम्र में अक्षय कुमार से अवार्ड प्राप्त किया। उन्होंने बालिका वधू सीरियल में कुंदन की भूमिका निभाई। कई और शो भी किए। अच्छे काम की वजह से उनकी अलग पहचान बनाई।
मायानगरी में पहचाना जाने लगा। वर्ष 2020 में उन्हें साइबर अपराध आधारित सीरीज जामताड़ा-सबका नंबर आएगा के लिए चुना गया। उन्होंने सनी का किरदार निभाया था। साथ ही एमाजोन पर आई ऐ वतन, ऐ वतन में एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ काम किया। ओटीटी पर नटखट, कॉलर बम आदि में अभिनय किया।
मायानगरी में पहचाना जाने लगा। वर्ष 2020 में उन्हें साइबर अपराध आधारित सीरीज जामताड़ा-सबका नंबर आएगा के लिए चुना गया। उन्होंने सनी का किरदार निभाया था। साथ ही एमाजोन पर आई ऐ वतन, ऐ वतन में एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ काम किया। ओटीटी पर नटखट, कॉलर बम आदि में अभिनय किया।