फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra bank robbery case news police searching for robbers

आगरा बैंक लूटकांड: लुटेरों को लेकर बड़ा खुलासा, पुलिस को धौलपुर के मुकेश गैंग की तलाश

Thu, 18 Feb 2021 11:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Feb 2021 11:50 AM IST
विज्ञापन
agra bank robbery case news police searching for robbers
आगरा बैंक लूट के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

आगरा जिले के गांव खेड़िया स्थित केनरा बैंक शाखा में लूट करने वाले बदमाशों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पुलिस को पता चला कि बदमाशों ने आगरा के काला महल में रामा ट्रेडर्स के कर्मचारी रामचंद कुकरेजा को सुपारी लेकर गोली मारी थी। 

विज्ञापन


सुपारी मलपुरा के बदमाश ने दी थी। पुलिस को अब इस बदमाश की भी तलाश है। बैंक लूट में धौलपुर के मुकेश गैंग के शामिल होने का शक है। उस पर पहले से 20 केस दर्ज हैं। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है पर वह हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन

संबंधित खबर- आगरा बैंक लूटकांड: खौफ के 15 मिनट...लुटेरों ने तीन बार चलाई गोली, सहम गए थे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना इरादत नगर के गांव खेड़िया स्थित केनरा बैंक में लूट के फुटेज से पुलिस को कई जानकारी मिली हैं। यह पहले ही साफ हो चुका है कि इसी गिरोह ने जगनेर में तीन महीने पहले पेट्रोल पंप पर डाका डाला था। 

कुकरेजा को गोली मारे जाने की घटना का फुटेज और बैंक लूट के फुटेज का मिलान करने पर साफ हुआ कि दोनों वारदात एक गिरोह ने की। पुलिस को बदमाशों के मोबाइल नंबर भी मिल गए हैं। बैंक के फुटेज से एक बाइक का नंबर भी मिला था। यह भी धौलपुर की निकली है।

ताबड़तोड़ वारदात कर रहे लुटेरे
पुलिस जिस मुकेश की तलाश कर रही है, उसके साथी मोनी और अजीत हैं। यह गिरोह आगरा में ताबड़तोड़ वारदात कर रहा है। बैंक लूट की जांच के दौरान पुलिस को इसकी जानकारी मिल रही है।

मोबाइल से बची थी कर्मचारी की जान
रामचंद कुकरेजा पर दुकान से घर जाते समय हमला बोला था। मगर, गोली उनके मोबाइल में लगी थी। इस कारण रामचंद्र बच गए। गोली मोबाइल पर लगने के बाद पेट से रगड़ खाकर निकल गई। रामा ट्रेडर्स के मालिक का नाम भी रामचंद्र है। उनका बेटा कमल छाबड़िया फर्म पर बैठते हैं। 

इस घटना के एक दिन बाद इरादतनगर में बैंक लूट हुई थी। रामा ट्रेडर्स के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। घटना के बाद से कारोबारी का परिवार दहशत में हैं। उन्हें पुलिस ने सुरक्षा का आश्वासन दिया है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि बैंक लूट में शामिल बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश चल रही है। उनकेपकडे़ जाने पर कई और घटनाओं का खुलासा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed