फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra atm loot case three robbers arrested in police encounter

आगरा में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़: एटीएम उखाड़ कर ले जाने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, 5.26 लाख रुपये बरामद

Fri, 31 Dec 2021 09:25 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 Dec 2021 09:25 AM IST
सार

आगरा में गुरुवार देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाश फरार हो गए। 

विज्ञापन
agra atm loot case three robbers arrested in police encounter
बदमाशों की कार से बरामद हुई नकदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में फतेहाबाद मार्ग पर कलाल खेरिया में 23 दिसंबर की रात को टाटा इंडिकैश का 8.20 लाख रुपयों से भरा एटीएम हरियाणा के नूंह का मेव गैंग उठाकर ले गया था। बृहस्पतिवार रात को एक बार फिर बदमाश वारदात करने आए थे। पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को घेराबंदी करके पकड़ लिया गया। दो साथी भागने में सफल रहे। आरोपियों से एटीएम, 5.26 लाख रुपये नकदी, एटीएम तोड़ने का सामान और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद हुई।
विज्ञापन

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए सीओ सदर राजीव कुमार के नेतृत्व में क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग और एसओजी को लगाया गया था। वारदात में पहले दिन से ही हरियाणा के मेव गैंग का हाथ होने का अंदेशा जताया गया था। एसओजी की टीम पिछले दिनों नूंह, हरियाणा में सुरागरसी के लिए गई थी। इस पर एटीएम उठाकर ले जाने वाले बदमाशों के बारे में जानकारी मिली। टीम बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई थी। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात मेव गैंग ने एक बार फिर वारदात की तैयारी कर रखी थी। इसके लिए पांच बदमाश आगरा आए थे। रात तकरीबन दो बजे पुलिस ने फतेहाबाद मार्ग पर बदमाशों को घेरा। एकता चौकी क्षेत्र की तरफ से एक सफेद रंग की क्वांटो गाड़ी आती हुई नजर आई। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो, उसमें से पांच बदमाश उतरकर भागने लगे। एक बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। इसमें बदमाश घायल हो गया और गिर पड़ा। पुलिस ने दो और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

खाली एटीएम भी किया गया बरामद
एसएसपी ने बताया कि घायल बदमाश मेवात स्थित नगीना निवासी जाहुल है, जबकि उसके दो साथियों में नूंह निवासी सद्दाम और राजस्थान के अलवर निवासी नासिर हैं। नूंह निवासी अत्तू और मेवात निवासी मुल्ली भाग गए। गिरफ्तार बदमाशों से तीन तमंचे, कारतूस, एटीएम को लादकर ले जाने में इस्तेमाल की गई गाड़ी और 5.26 लाख रुपये बरामद हुए। उनसे पूछताछ के बाद टाटा इंडिकैश का खाली एटीएम भी बरामद कर लिया। पुलिस गिरोह के फरार सदस्यों को तलाशने में लगी है। 
यह रही पुलिस टीम
पुलिस टीम में सीओ सदर राजीव कुमार, थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान, एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित, सर्विलांस प्रभारी सचिन धामा, सीआईडब्ल्यू प्रभारी प्रदीप कुमार, आदेश त्रिपाठी, राजकुमार आदि रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed