{"_id":"5a3dd30c4f1c1b10788b4732","slug":"agra-among-top-three-cities-of-india-in-pollution","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी में नहीं छंट रही स्मॉग की घनी चादर, इस समय बाहर निकलना खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी में नहीं छंट रही स्मॉग की घनी चादर, इस समय बाहर निकलना खतरनाक
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 23 Dec 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
कोहरे की चपेट में
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से बाहर निकलना हो तो मास्क पहनकर ही निकलें। आगरा की हवा में इस हद तक खतरनाक तत्व तैर रहे हैं जो फेफड़ों में जाकर आपको सांस की बीमारियों का शिकार बना देंगे। शुक्रवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी किए आंकड़ों में आगरा देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा।
टॉप तीन की सूची में यह बरकरार है। आगरा प्रशासन और ताज ट्रिपेजियम जोन अथारिटी ऐसी जहरीली हवा में भी कोई कदम नहीं उठा रही है, जबकि दिल्ली समेत देश के अन्य शहरों ने तुरंत कार्य योजना और प्रदूषण रोकने के कदम उठाए हैं।
गुरुवार शाम चार बजे से शुक्रवार चार बजे तक के आंकड़ों में आगरा देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। बेहद सूक्ष्म धूल कणों पीएम 2.5 की संख्या 500 से ज्यादा दर्ज की गई। वहीं कार्बन मोनोक्साइड की मात्रा सामान्य से 72 गुना बनी हुई है।
विज्ञापन
धूल कणों के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ महसूस होने लगी है। हाईवे के पास रहने वालों को खोदाई के कारण उड़ रही धूल से मुश्किलें बढ़ी हैं। एयर प्यूरीफाइर की मांग में इस साल तेजी आई है। वहीं मास्क की बिक्री भी तेज हुई है।

शाम सात से रात एक बजे तक पीएम कण
स्मॉग के कारण शाम को सात बजे के बाद घर से निकलना बेहद भारी पड़ सकता है। सबसे ज्यादा प्रदूषण की मात्रा शाम सात से रात एक बजे तक रही। खतरनाक पीएम कणों की संख्या इस दौरान 500 को पार कर गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के मुताबिक यह सबसे खतरनाक स्तर है और स्वस्थ लोगों को भी सांस संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।
तत्व औसत अधिकतम
सल्फर डाइक्साइड 6 12
नाइट्रोजन डाइक्साइड 82 102
पीएम 2.5 354 500
कार्बन मोनोक्साइड 48 144
ओजोन 12 13
तत्व औसत अधिकतम
सल्फर डाइक्साइड 6 12
नाइट्रोजन डाइक्साइड 82 102
पीएम 2.5 354 500
कार्बन मोनोक्साइड 48 144
ओजोन 12 13
शहर एक्यूआई
वाराणसी 445
कानपुर 405
आगरा 402
गाजियाबाद 401
लखनऊ 378
सिंगरौली 376
नोएडा 356
दिल्ली 336
पटना 326
वाराणसी 445
कानपुर 405
आगरा 402
गाजियाबाद 401
लखनऊ 378
सिंगरौली 376
नोएडा 356
दिल्ली 336
पटना 326