फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra all-rounder Deepti Sharma great performed in the match against Pakistan in women's cricket world cup

महिला क्रिकेट विश्व कप: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में आगरा की दीप्ति शर्मा ने किया हरफनमौला प्रदर्शन

Sun, 06 Mar 2022 03:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Mar 2022 03:30 PM IST
सार

महिला क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में आगरा की दीप्ति शर्मा ने हरफनमौला प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 40 रन बनाए और गेंदबाजी में पाकिस्तान की कप्तान को आउट किया। 

विज्ञापन
Agra all-rounder Deepti Sharma great performed in the match against Pakistan in women's cricket world cup
आलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा

विस्तार

महिला क्रिकेट विश्व कप में भारत ने जीत के साथ आगाज किया है। अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 107 रन से हरा दिया। पहला मैच आगरा के लिए खास रहा। ताजनगरी की दीप्ति शर्मा ने हरफनमौला प्रदर्शन किया। दीप्ति शर्मा ने पहले बल्ले से 40 रनों की पानी खेली। बाद में गेंदबाजी से पाकिस्तान की एक खिलाड़ी को पवेलियन का रास्ता दिखाया। दीप्ति के हरफनमौला प्रदर्शन से शहर के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

दीप्ति ने 40 रन बनाए, एक विकेट लिया 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शेफाली वर्मा शून्य पर आउट हुईं। इसके बाद दीप्ति शर्मा और स्मृति मंधाना ने मिलकर भारत को अच्छी स्थिति तक पहुंचाया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 116 गेंदों पर 92 रन की साझेदारी हुई। इसमें दीप्ति ने 40 रन बनाकर टीम में अहम योगदान दिया। गेंदबाजी में दीप्ति ने पाकिस्तानी कप्तान बिस्माह मारूफ को 15 रनों पर आउट कर पवेलियन भेजा।

विज्ञापन

आगरा की दीप्ति और पूनम हैं टीम का हिस्सा

महिला क्रिकेट विश्व कप में आगरा की हरफनमौला खिलाड़ी दीप्ति शर्मा और स्पिन गेंदबाज पूनम यादव भारतीय टीम की हिस्सा हैं। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ पूनम को खेलने का मौका नहीं मिला। दीप्ति ने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उनके हरफनमौला प्रदर्शन पर शहर के खेलप्रेमियों ने खुशी व्यक्त की है। आगरा के लोगों का कहना है कि इस बार भारत की बेटियां विश्वकप का खिताब जीतेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed