Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra-Aligarh Highway: Farmers to Get Higher Land Compensation, Rates Up to Rs 1.5 Crore per Hectare

किसानों की आ गई मौज: आगरा-अलीगढ़ हाईवे की मुआवजा दर में इजाफा, प्रति हेक्टेयर के मिलेंगे डेढ़ करोड़ रुपये

Wed, 25 Nov 2026 08:32 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 25 Nov 2026 08:32 AM IST
सार

आगरा-अलीगढ़ हाईवे चौड़ीकरण में जमीन गंवाने वाले किसानों को बड़ी राहत मिली है। एनएचएआई ने तीन गांवों में मुआवजा दरें बढ़ाकर अधिकतम डेढ़ करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर करने की मंजूरी दी है।
 

विज्ञापन
Agra-Aligarh Highway: Farmers to Get Higher Land Compensation, Rates Up to Rs 1.5 Crore per Hectare
किसानों की आ गई मौज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के चार-लेन चौड़ीकरण प्रोजेक्ट में जमीन गंवाने वाले किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने मध्यस्थता (आर्बिट्रेशन) आदेशों के तहत मुआवजा दरों में की गई भारी बढ़ोतरी को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राहुल सिंह ने अपर जिलाधिकारी (भू-अर्जन) एवं सक्षम प्राधिकारी (सीएएलए) को पत्र भेजकर रामनगर खंदौली, पंत खेड़ा और मलुपुर गांवों के प्रभावित किसानों के लिए बढ़ी हुई दरों पर संशोधित अवार्ड (रिवाइज्ड अवार्ड) तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

इस फैसले से जमीन के कम मुआवजे को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद का पटाक्षेप होने के साथ ही हाईवे निर्माण कार्य में भी तेजी आने की उम्मीद है। आगरा-अलीगढ़ खंड (किलोमीटर 28.000 से 64.900, यमुना एक्सप्रेसवे जंक्शन तक) के पैकेज-2 के तहत आने वाले गांवों के मध्यस्थता मामलों की सक्षम प्राधिकारी की जांच के बाद क्षेत्रीय कार्यालय (आरओ) ने बढ़ी हुई दरों पर मुहर लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि संशोधित दरों के तहत रामनगर खंदौली के गाटा संख्या 534, 535, 538, 542 व 543 आदि की पुरानी मुआवजा दर 80 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर सीधे 1.50 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर कर दी गई है। इसी तरह पंत खेड़ा और मलुपुर के विभिन्न गाटों की पुरानी दरों (20 से 30 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर) में बड़ा उछाल करते हुए इन्हें 40 लाख से लेकर 1.50 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर तक तय किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा, रामनगर खंदौली के गाटा संख्या 492 की गैर-कृषि भूमि के लिए 4,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर निर्धारित की गई है, जिसके भुगतान से पूर्व धारा-143 और सीएलयू (भू-उपयोग परिवर्तन) के दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि एडीएम (भू-अर्जन) से आग्रह किया गया है कि मूल 3जी अवार्ड्स, राजस्व अभिलेखों और संशोधित मध्यस्थता आदेशों के आधार पर प्रत्येक प्रभावित किसान के लिए जल्द संशोधित अवार्ड तैयार किया जाए। साथ ही, बढ़ी हुई दरों से पड़ने वाले अतिरिक्त वित्तीय भार, सोलैटियम, अतिरिक्त राशि और ब्याज का पूरा ब्योरा एनएचएआई कार्यालय को भेजा जाए, ताकि किसानों को बढ़े हुए मुआवजे के वितरण की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
 

लंबे समय से फंसा था पेंच
आगरा-अलीगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण प्रोजेक्ट में मुआवजे की विसंगति को लेकर खंदौली क्षेत्र के किसान लंबे समय से आपत्ति दर्ज करा रहे थे। मामला कमिश्नर/मध्यस्थता न्यायालय में विचाराधीन था। दरों में संशोधन होने से अब किसानों को बाजार मूल्य के अनुरूप मुआवजा मिल सकेगा और रुके हुए निर्माण कार्यों का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed