फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra akhilesh

राहुल-अखिलेश ने रोड शो से दिखाया दम

Sat, 04 Feb 2017 01:07 AM IST
राहुल-अखिलेश ने रोड शो से दिखाया दम
राहुल-अखिलेश ने रोड शो से दिखाया दम Updated Sat, 04 Feb 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
agra akhilesh
राहुल-अखिलेश ने रोड शो से दिखाया दम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को ताजनगरी में रोड शो से अपनी ताकत दिखाई। ‘यूपी को ये साथ पसंद’ के नारे के साथ दोनों नेता विजय रथ लिखी स्पेशल बस पर सवार होकर शहर में निकले। शहर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से होकर रोड शो गुजरा। इस दौरान सड़कों पर सपाइयों और कांग्रेसियों की भीड़ रही। शहर में कई जगह ट्रैफिक जाम हुआ।
विज्ञापन

रोड शो दयालबाग से शाम करीब सवा चार बजे शुरू हुआ। भगवान टाकीज, सूरसदन चौराहा, संजय प्लेस, वजीरपुरा, मंडी सईद खां, हरीपर्वत, सेंट जोंस चौराहा, छीपीटोला होते हुए करीब सात बजे बिजलीघर चौराहा पर पहुंचा। राहुल और अखिलेश का जगह-जगह स्वागत किया गया। दोनों युवा नेता कभी हाथ जोड़कर तो कभी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे। इन दोनों के अलावा सपा और कांग्रेस के तमाम नेता विजय रथ के आगे चल रहे थे। सपाइयों और कांग्रेसियों ने हर 100 मीटर पर स्वागत मंच बनाए थे। राहुल गांधी सफेद कुर्ता और नीली जींस पहने थे जबकि अखिलेश यादव ने सफेद कुर्ता पायजामा और काली जैकेट पहन रखी थी। सपाई पूरे जोश में थे। तांगों पर सपा के झंडे लेकर पहुंचे। कई ने बदन को सपा के रंग में रंग रखा था। महिला कार्यकर्ता लाल-हरे कपड़े पहनकर पहुंचीं। कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर गाड़ी से पीछे चल रहे थे। बिजलीघर पर दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। दोनों के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और आरएसएस रहे।
विज्ञापन

इनसेट
छतों से फेंके फूल
दोनों युवा नेताओं की एक झलक देखने के लिए लोगों ने घरों और दुकानों की छतों पर डेरा डाल दिया। यहीं उन्होंने फूल फेंके। शोरूमों और दुकानों का स्टाफ भी काम छोड़कर बाहर निकल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवा घंटे देर तक चला रोड शो
राहुल-अखिलेश के रोड शो के लिए दोपहर तीन से शाम छह बजे तक की अनुमति ली गई थी। लेकिन दोनों ही नेता लगभग सवा घंटे देर से पहुंचे। इस वजह से बिजलीघर चौराहा पहुंचते-पहुंचते अंधेरा हो गया। कई जगह स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण लोगों को दोनों युवराजों की एक झलक देखने में बड़ी मुश्किल हुई। रोड शो तय समय से सवा घंटे देर से खत्म हुआ। 

सुरक्षा घेरे ने बढ़ाई दूरी
दोनों युवा नेता कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकले। पुलिसकर्मियों की टोली रस्सी का घेरा बनाकर विजय रथ को चारों ओर से घेरे हुए थे। इनके बाद एनएसजी के सुरक्षाकर्मी बस को घेरे हुए थे। सबसे आगे पुलिस और एनएसजी के भी कुछ जवान भीड़ को हटाते हुए चल रहे थे। इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की वजह से न तो सपाई अखिलेश से मिल सके और न ही कांग्रेसी राहुल से। लगभग तीन घंटे के दौरान दोनों नेता बस से नहीं उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed