{"_id":"69fad0cfe15c2398a80369c6","slug":"agra-airport-upgrade-taxi-track-work-begins-flight-frequency-set-to-increase-2026-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: एयरपोर्ट का टैक्सी ट्रैक नवंबर तक होगा तैयार, तेजी से काम हुआ शुरू; विमानों को नहीं करना पड़ेगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: एयरपोर्ट का टैक्सी ट्रैक नवंबर तक होगा तैयार, तेजी से काम हुआ शुरू; विमानों को नहीं करना पड़ेगा इंतजार
Wed, 06 May 2026 10:55 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 06 May 2026 10:55 AM IST
सार
आगरा के धनौली में बन रहे नए सिविल एन्क्लेव के तहत टैक्सी ट्रैक का काम शुरू होने जा रहा है, जिससे उड़ानों की संख्या बढ़ेगी। इस परियोजना से आगरा एयरपोर्ट की क्षमता और यात्रियों की सुविधाएं बेहतर होंगी।
विज्ञापन
आगरा एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के धनौली में 450 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे नए सिविल एन्क्लेव में रनवे से एयरपोर्ट के बीच टैक्सी ट्रैक बनाने का काम इसी माह शुरू हो जाएगा। 79.31 करोड़ रुपये टैक्सी ट्रैक पर खर्च होंगे। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। इसे छह माह में यानी नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। टैक्सी ट्रैक बनने से रनवे पर विमानों का इंतजार कम होगा और उड़ानों की फ्रीक्वेंसी बढ़ेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
आगरा एयरपोर्ट के निदेशक विवेक शर्मा ने बताया कि धनौली में नए सिविल एन्क्लेव का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और अब तक 60 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। आगामी तीन माह में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। धनौली, बल्हेरा और अभयपुरा गांवों की 75 एकड़ जमीन पर बन रहे अत्याधुनिक सिविल एन्क्लेव के कारण आगरा के पर्यटन को पंख लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अत्याधुनिक टर्मिनल से देसी- विदेशी पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधा मिलेगी। एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा के लिए लगभग तीन किलोमीटर लंबी बाउंड्रीवाल बनाई जा रही है, जिसका 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। नया सिविल एन्क्लेव बनने से आगरा एयरपोर्ट की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी और यहां आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
प्रवेश के लिए गुजरना पड़ता जांच से
खेरिया स्थित एयरफोर्स परिसर में मौजूद सिविल एन्क्लेव में प्रवेश के लिए यात्रियों को भारतीय वायुसेना की कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना होता है। अर्जुन नगर गेट के अंदर यात्रियों को अपने वाहन की जगह बसों से आना-जाना होता है। इससे बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों के साथ गर्भवती महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नया एन्क्लेव बनने से यात्रियों की यह दिक्कत दूर हो जाएगी।
खेरिया स्थित एयरफोर्स परिसर में मौजूद सिविल एन्क्लेव में प्रवेश के लिए यात्रियों को भारतीय वायुसेना की कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना होता है। अर्जुन नगर गेट के अंदर यात्रियों को अपने वाहन की जगह बसों से आना-जाना होता है। इससे बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों के साथ गर्भवती महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नया एन्क्लेव बनने से यात्रियों की यह दिक्कत दूर हो जाएगी।