फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra airport receives bomb threat security agencies on alert security beefed up

UP: आगरा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा

Mon, 09 Dec 2024 05:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Dec 2024 05:11 PM IST
सार

आगरा के खेरिया एयरपोर्ट को बम से उड़ने की धमकी का ई-मेल आया, जिसके बाद सुरक्षा जवान अलर्ट हो गए। एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे को खंगाला गया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। 

विज्ञापन
Agra airport receives bomb threat security agencies on alert security beefed up
आगरा एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के खेरिया एयरपोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिली तो सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एयरपोर्ट की सुरक्षा को तत्काल बढ़ा दिया गया। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर चेकिंग शुरू करा दी गई। ये धमकी सीआईएसएफ को मेल पर दी गई। इससे पहले ताज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। 
विज्ञापन


 

एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि आगरा एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ को सोमवार को सुबह 11:56 बजे एक ईमेल मिला, जिसमें बताया गया कि एयरपोर्ट परिसर के बाथरूम में बम रखा गया है। बम निरोधक दल को एयरपोर्ट परिसर में भेजा गया। यहां पर सघन तलाशी कराई गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आगरा एयरपोर्ट के निदेशक योगेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि एयरपोर्ट परिसर में करीब दो घंटे की गहन तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। ये ई-मेल किसने भेजा इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि इससे पहले तीन दिसंबर को उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, आगरा को ताजमहल को उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला था। आगरा पुलिस ने तलाशी ली थी, लेकिन वहां भी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed