{"_id":"5fb68fe91d0112567f1504cb","slug":"agra-air-pollution-level-today-pollution-level-increased-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Pollution: ताजनगरी में तीन दिन के बाद फिर बढ़ा प्रदूषण, 253 पर पहुंचा एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Pollution: ताजनगरी में तीन दिन के बाद फिर बढ़ा प्रदूषण, 253 पर पहुंचा एक्यूआई
Fri, 20 Nov 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
आगरा किले के सामने कचरे से निकलता धुआं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी में दिवाली के अगले दिन बारिश के कारण धूल मिट्टी के सूक्ष्म कण दब गए, जिस वजह से हवा की गुणवत्ता बेहद सुधर गई, लेकिन तीन दिनों के बाद आगरा की हवा फिर खराब हो गई। गुरुवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई सूची में आगरा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स-एक्यूआई) 253 पर पहुंच गया, जो खराब श्रेणी में है।
विज्ञापन
देश में 15 वां, प्रदेश में 7 वां प्रदूषित शहर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी सूची में गुरुवार को आगरा देश का 15 वां प्रदूषित शहर रहा। हरियाणा का फतेहाबाद सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां एक्यूआई 355 दर्ज किया गया। प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर ग्रेटर नोएडा रहा, जहां एक्यूआई 314 दर्ज किया गया। आगरा प्रदेश में 7 वें नंबर पर रहा। प्रदूषण स्तर अगले तीन दिनों में बढ़ने के आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन
7 दिन में ऐसे बढ़ा, घटा प्रदूषण स्तर
दिन - एक्यूआई
13 नवंबर - 277
14 नवंबर - 343
15 नवंबर - 317
16 नवंबर - 107
17 नवंबर - 179
18 नवंबर - 213
19 नवंबर - 253
दमघोंटू धुएं ने किया परेशान
गुरुवार की सुबह आगरा किला और जामा मस्जिद के बीच एक दो नहीं, बल्कि पूरे पांच घंटे तक मंटोला नाले में भरी चमड़े की कतरन और कचरा जलता रहा। सुबह बिजलीघर से आगरा फोर्ट स्टेशन के बीच मंटोला नाले की पुलिया के नीचे कतरन में किसी ने आग लगा दी थी।
इसके चलते जहरीला धुंआ सुबह 11 बजे तक पूरे क्षेत्र में बना रहा। दमघोंटू धुंए के कारण लोगों को सांस लेने में मुश्किल हुई, तब जाकर शिकायत की गई। इसके बाद चेन मशीन लगाकर पुलिया के नीचे आग बुझाई जा सकी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।