दिवाली से पहले आगरा में बढ़ रहा प्रदूषण: रेड जोन में ताजमहल और आवास विकास कॉलोनी
ताजनगरी की हवा दिवाली से पहले बेहद जहरीली हो रही है। ताजमहल के आसपास के क्षेत्र समेत आवासीय क्षेत्र आवास विकास कॉलोनी रेड जोन में आ चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी की हवा में सुधार नहीं हो रहा है। दिवाली से पहले प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को ताजमहल और आवास विकास कॉलोनी के क्षेत्र रेड जोन में रहे। यहां धूल के कणों की मात्रा सामान्य से सात गुना तक ज्यादा रही। हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है। व्यावसायिक स्थल संजय प्लेस में प्रदूषण सबसे कम रहा। शहर का औसत एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 272 रहा।
रविवार को सबसे ज्यादा प्रदूषित तीन क्षेत्र आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-3, शास्त्रीपुरम व ताजमहल के पास शाहजहां पार्क रहे। तीनों जगह खोदाई और निर्माण कार्य के कारण धूल के कणों की मात्रा में इजाफा हुआ है। यूपीपीसीबी (उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) के अधिकारियों के मुताबिक, बादल छाए रहने और धुंध के कारण कण वातावरण में ही बने हुए हैं। धूप खिलने पर इसमें सुधार आएगा।
स्थान एक्यूआई
आवास विकास कॉलोनी 332
शाहजहां पार्क 302
शास्त्रीपुरम 299
मनोहरपुर 267
संजय प्लेस 153
शनिवार को ये इलाके रहे सबसे प्रदूषित
शनिवार को सबसे ज्यादा प्रदूषित तीन क्षेत्रों में आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 3, शास्त्रीपुरम और ताजमहल के पास शाहजहां पार्क रहे। तीनों जगह खोदाई और निर्माण कार्य के कारण धूल कणों की मात्रा में इजाफा हुआ है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्मार्ट सिटी, मेट्रो, जलनिगम, नगर निगम के अधिकारियों को पानी का छिड़काव और धूल नियंत्रण के उपाय अपनाने के लिए कहा है।