{"_id":"5a8fb8c74f1c1b462c8b9915","slug":"agra-action-on-bikers-without-helmets-by-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट नहीं लगाया तो मिलेगी ऐसी 'सजा', छूट जाएगा आपका पसीना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट नहीं लगाया तो मिलेगी ऐसी 'सजा', छूट जाएगा आपका पसीना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
बिना हेलमेट बाइक चलाते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलमेट पहनाने के लिए अागरा पुलिस अब और सख्ती करने जा रही है। एसएसपी अमित पाठक ने ट्रैफिक पुलिस को इसके लिए निर्देश दिए हैं। मौखिक रूप से तो इतना तक कह दिया है कि जो युवा हेलमेट पहनकर वाहन न चलावाकर पैदल चलाया जाए।
उसकी बाइक ले ली जाए। उसके दो किलोमीटर पैदल चलने के बाद वापस कर दी जाए। इस सख्ती का मकसद लोगों को हेलमेट के लिए प्रेरित करना है ताकि वे इसकी अहमियत समझें।
इससे पहले तीन कदम उठाए जा चुके हैं। सबसे पहले ‘नो हेलमेट-नो एंट्री’ लागू किया गया। इसके तहत उन लोगों को कलक्ट्रेट से लौटाया जा रहा है, जो बगैर हेलमेट पहने बाइक या स्कूटी से आते हैं।

इसके बाद इसी को सभी दफ्तरों में लागू किया। तीसरे नंबर पर स्कूलों में सख्ती की गई। बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन लाने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से पुलिस फोन पर बात कर रही है।
इसके बाद अब पैदल चलवाने का निर्णय लिया गया है। पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि इसमें पुलिस से यह ध्यान रखने के लिए कहा गया है कि इस सख्ती को पहले सिर्फ युवाओं पर लागू किया जाए।
कोई नौजवान बाइक या स्कूटी पर बिना हेलमेट के चलता मिलेगा तो उसे चौराहे पर रोक लिया जाएगा। उसका वाहन उससे ले लिया जाएगा। उसे जिस दिशा में जाना है, उसी में पुलिसकर्मी उसका वाहन लेकर अगले चौराहे पर मिलेगा।
वह जब वहां पहुंच जाएगा तो उसे उसका वाहन दे दिया जाएगा। साथ में यह हिदायत दी जाएगी कि हेलमेट जरूर लगाए। इसमें दो किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ सकता है।