फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra accident: Police car returning from Rajasthan after raid collides with truck, two killed

UP: पुलिस की कार खड़े ट्रक में घुसी...दो की माैत, पांच घायल; राजस्थान से दबिश देकर लाैट रही थी टीम

Sun, 26 Oct 2025 09:53 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 26 Oct 2025 09:53 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जयपुर हाईवे पर पुलिस की कार खड़े ट्रक में जा घुसी। इसमें दो लोगों की माैत हो गई और पांच घायल हो गए। बताया गया कि पुलिस टीम राजस्थान से दबिश देकर लाैट रही थी।


 

विज्ञापन
Agra accident: Police car returning from Rajasthan after raid collides with truck, two killed
पुलिस की कार खड़े ट्रक में जा घुसी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहपुरसीकरी क्षेत्र में रविवार सुबह पुलिस की कार हादसे का शिकार हो गई। जयपुर हाईवे पर कार खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों की माैत हो गई। पांच लोग घायल हैं। 
विज्ञापन


आगरा के थाना निबोहरा में दर्ज एक गुमशुदगी के मामले में पुलिस टीम सूरतगढ़, राजस्थान में दबिश देने गई थी। रविवार सुबह पांच बजे करीब टीम वापस लाैट रही थी। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में जयपुर हाईवे स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास कार खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे से चीखपुकार मच गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हादसे में निबोहरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल गौरव प्रताप सिंह एवं कार चालक देव पुत्र मंगल सिंह की मौके पर ही माैत हो गई। उपनिरीक्षक गौरव कुमार सहित पांच लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed