फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra 30 Thousand Family In Problem With Png Supply

पीएनजी संकट: विभागों में नहीं तालमेल, 30 हजार परिवार परेशान, त्योहार पर ऐसी हालत तो होगी ज्यादा दिक्कत

Wed, 20 Oct 2021 04:26 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 20 Oct 2021 04:26 PM IST
सार

लोगों का कहना है कि पीएनजी की लाइन कटने से परेशानी उठानी पड़ती है। गैस की आपूर्ति नहीं होने से परिचितों के यहां से गैस सिलिंडर लेकर इंतजाम करना पड़ता है। आखिर ऐसे कब तक चलेगा।

विज्ञापन
Agra 30 Thousand Family In Problem With Png Supply
पीएनजी लाइन पर कार्य करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विभागों के आपसी तालमेल की कमी से 30 दिन में खोदाई के कार्यों के चलते 12 बार पीएनजी की लाइन कट चुकी है। इससे 30 हजार परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पांच-छह दिन में तीन बार पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। 

विज्ञापन

 ग्रीन गैस प्राइवेट लिमिटेड के मीडिया प्रभारी विनय भारद्वाज ने बताया कि शहर के 30 हजार परिवारों के यहां पीएनजी कनेक्शन हैं। इनके यहां पाइप लाइन के जरिए रसोई में गैस पहुंच रही है। लाइन कटने से सबसे ज्यादा फतेहाबाद रोड, आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र में परेशानी हुई। इनमें पांच बार तो 5 से 12 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इससे कंपनी को नुकसान होने के साथ परिवार परेशान रहे।
विज्ञापन


केस एक: 17 अक्तूबर
मदिया कटरा रोड पर टोरंट पावर की खोदाई से पाइप लाइन कटी, करीब आठ हजार परिवारों के यहां 12 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इससे कनेक्शनधारकों को परेशानी उठानी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दो: 11 अक्तूबर
मारुति इस्टेट में दूरसंचार कंपनी की खोदाई से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई। करीब 1000 परिवारों के यहां गैस की आपूर्ति ठप हो गई। तकनीकी टीम ने मरम्मत करने के बाद लाइन चालू की।

केस तीन: 11 अक्तूबर
बिचपुरी नगर पंचायत में बोरिंग करने से पीएनजी की पाइप लाइन फट गई। इससे करीब 200 घरों में गैस की आपूर्ति नहीं हो सकी। सूचना पर टीम ने लाइन को दुरुस्त किया। 

केस दो: 3 अक्तूबर
ग्वालियर रोड के कलाल खेरिया मियांपुर में पाइप लाइन कटने से तेज धमाके के साथ आग लग गई। इससे आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई। फायर बिग्रेड ने आकर आग बुझाई।  

काफी दिक्कत हो रही
दो-तीन दिन पहले ही पाइप लाइन कटने से 12 घंटे तक गैस की आपूर्ति बंद रही। बच्चों के लिए नाश्ता तक बनाने के लिए परेशान होना पड़ा। त्योहारों पर ऐसा हुआ तो दिक्कत ज्यादा होगी। -शशि सिंह, दहतौरा मोड़


परिचितों से ले रहे सिलिंडर
पीएनजी की लाइन कटने से परेशानी उठानी पड़ती है। गैस की आपूर्ति नहीं होने से परिचितों के यहां से गैस सिलिंडर लेकर इंतजाम करना पड़ता है। आखिर ऐसे कब तक चलेगा। -अभिनव गोयल, आवास विकास कॉलोनी

शरद पूर्णिमा: वर्ष में एक बार वंशी धारण करते हैं श्रीबांकेबिहारी, आराध्य के 'दिव्य दर्शन' कर भक्त हुए निहाल
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed