युवक की घिनौनी हरकत: युवती को मंदिर के बहाने ले गया होटल में, उसके बाद जो किया...जीते जी मर गई वो
पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक मंदिर दर्शन कराने के बहाने अपने साथ ले गया था। मंदिर न जाकर वो उसे एक होटल में ले आया। यहां पर उसके साथ हैवानियत की और अश्लील वीडियो भी बना लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला में बाजार में खरीदारी के लिए गई एक युवती को युवक प्रेमजाल में फंसाकर देवी मंदिर के दर्शन कराने के बहाने उसायनी ले आया। यहां एक होटल में ले जाकर उसने युवती से दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसने धोखे से अश्लील वीडियो बना ली थी। युवक द्वारा फिर से उसे बुलाए जाने एवं युवती द्वारा मना करने पर युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दी। पीड़िता ने युवक के खिलाफ टूंडला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यहां का है मामला
मामला फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र से जुड़ा है। एक गांव की एक युवती विगत 15 जनवरी की सुबह 10 बजे गांव से खैरगढ़ खरीदारी करने गई थी। वहां उसे गांव का मनोज तिवारी नामक युवक मिल गया। वह उसे बाइक से वैष्णोधाम मंदिर उसायनी के दर्शन कराने के बहाने ले आया। दर्शन करने के बाद वह उसे मंदिर के समीप स्थित हाेटल में खाना खिलाने ले गया। खाना खाने के बाद होटल के कमरे में उसने दुष्कर्म किया।
ये भी पढ़ें - महंगी पड़ी प्रेमिका से शादी: दुल्हन बनकर आई घर, पत्नी बनते ही दे दिया ऐसा गम; प्रेमी बोला- नहीं हो रहा यकीन
बना लिया था अश्लील वीडियो
इसके साथ ही उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। घर बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। डर के कारण उसने इस बारे में परिजनों को कुछ भी नहीं बताया था।
ये भी पढ़ें - शाकिब निकला बेवफा: प्यार में फंसाकर किया घिनौना काम, शादी के लिए रखी शर्त- बदल दो धर्म, अपना लूंगा
वायरल कर दिया वीडियो
दो माह पहले उसने फोन कर उसे मिलने के लिए बुलाया था। उसने उससे मिलने से मना कर दिया था। इसके बाद मनोज ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - UP: निकाह के दो घंटे बाद दूल्हे ने बोला तीन तलाक, लड़कीवालों ने हाथ जोड़े...मिन्नतें की पर न माने लड़केवाले