फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agniveer Army Recruitment Rally In Agra From 20 September Roster of 12 districts released

Agneepath Recruitment: सेना भर्ती 20 सितंबर से, 12 जिलों का रोस्टर जारी, आगरा के युवाओं को मिलेंगे पांच दिन

Tue, 30 Aug 2022 04:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Aug 2022 04:12 PM IST
सार

आगरा-दिल्ली हाईवे पर कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में अग्निवीर भर्ती 20 सिंतबर से 10 अक्तूबर तक चलेगी। इसके लिए 12 जिलों के 1.75 लाख युवाओं ने पंजीकरण कराया है। 
 

विज्ञापन
Agniveer Army Recruitment Rally In Agra From 20 September Roster of 12 districts released
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निवीर सेना भर्ती योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए मेला 20 सितंबर से 10 अक्तूबर तक आगरा-दिल्ली हाईवे पर कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित होगा। मंगलवार को सेना भर्ती निदेशालय ने 12 जिलों का भर्ती रोस्टर जारी कर दिया। सेना के भर्ती निदेशक कर्नल सुदेश ने कहा कि दलालों व भर्ती के नाम पर ठगी करने वालों से सावधान रहें। 

विज्ञापन


रोस्टर के अनुसार आगरा के युवाओं की अग्निवीर योजना में सेना भर्ती होगी  5 से 9 अक्तूबर तक होगी। इसके साथ ही अन्य जिलों के लिए भी अलग-अलग तिथियां जारी कर दी गई हैं। बता दें भर्ती मेले में आगरा, मथुरा सहित 12 जिलों के 1.75 लाख युवा भाग लेंगे। डीएम प्रभु एन सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों को भर्ती मेले के लिए सैन्य अधिकारियों के समन्वय से काम करने के निर्देश दिए हैं। भर्ती मैदान की साफ-सफाई की जिम्मेदारी जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपी गई है। बैरिकेडिंग, फैंसिंग पीडब्ल्यूडी करेगा जबकि हैल्थ कैंप व एंबुलेंस की व्यवस्था मुख्य चिकित्साधिकारी को करनी होगी। नगर निगम भर्ती स्थल पर 10 मोबाइल टॉयलेट का इंतजाम करेगा। पेयजल व्यवस्था जलकल विभाग को करनी है।

विज्ञापन

डीएम ने दिए तैयारी करने के निर्देश 

आकस्मिक स्थित से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्र व संचार व्यवस्था होगी। विद्युत, यातायात व अन्य व्यवस्थाएं तय समय से पूर्व पूरी करनी होंगी। डीएम ने कहा कि अभ्यर्थियों की संख्या की दृष्टि से भर्ती मेला बहुत बड़ा है। ऐसे में सभी अधिकारी भर्ती स्थल का मुआयना कर लें। साथ ही व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी नामित करें। वर्चुअल बैठक में सीडीओ ए मनिकन्डन, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से व्यवस्थाओं का समझा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed