फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agitation for kuda colletion

गंदगी से त्रस्त लोगों ने सफाई निरीक्षक के कार्यालय में भर दिया कचरा

Wed, 23 Mar 2022 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
agitation for kuda colletion
आगरा। राजनगर में 15 दिनों से सफाई नहीं होने से परेशान लोगों के सब्र का बांध मंगलवार को टूट गया। दोपहर को शिकायत लेकर सफाई निरीक्षक के कार्यालय पहुंचे तो वहां उनसे तकरार हो गई। गुस्साए लोगों ने कचरे का हथठेला सेनेटरी इंस्पेक्टर कार्यालय के गेट पर ही पलट दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि 15 दिनों से कर्मचारी गायब हैं और कागजों पर उनकी हाजिरी दर्ज की जा रही है। जिस गंदगी में वह रह रहे हैं, ऐसी गंदगी में ही अधिकारी रहकर दिखाएं। क्षेत्रीय पार्षद बंटी माहौर के साथ लोगों ने कार्यालय पर प्रदर्शन और हंगामा कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

मंगलवार को राजनगर के नगला गंगाराम के लोगों ने कार्यालय पहुंचकर जब सफाई निरीक्षक से शिकायत की तो उन्होंने कर्मचारी न आने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया। इस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वार्ड 18 के पार्षद बंटी माहौर के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने यहां हथठेला में सिल्ट और कचरा लाकर ऑफिस के गेट पर पलट दिया। दुर्गंध के कारण अधिकारी परेशान हुए तो उनकी लोगों से जबरदस्त तकरार हुई। क्षेत्रीय लोगों में इस बात को लेकर बेहद नाराजगी दिखी कि होली के त्योहार पर भी उन्हें गंदगी के बीच रहना पड़ा, जबकि मलिन बस्तियों में सफाई अभियान चलाने के दावे किए गए थे।
विज्ञापन

घरों के आगे पड़ा कचरा
घरों के आगे कचरा पड़ा है। नालियां बजबजा रही हैं। मच्छरों का प्रकोप है, पर सफाई नहीं हो रही। होली पर भी सफाई नहीं की। ये अधिकारी तो एक दिन में परेशान हो गए, पर हम लोग तो ऐसे कचरे, सिल्ट में महीनों से रह रहे हैं। इन्हें भी तो पता चले कि गंदगी में कोई कैसे रहेगा। - प्रदीप माहौर, नगला गंगाराम
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी अटपटा जवाब दे रहे
सरकार इन्हें सफाई कराने के लिए वेतन देती है तो काम करें। 15 दिन तक कोई कर्मचारी नहीं आ रहा, पर अधिकारी अटपटा जवाब दे रहे हैं। जब तक हमारे घरों के पास सफाई नहीं होती, तब तक ऐसे ही इनके ऑफिसों को कचरा भरते रहेंगे। - सनी, नगला गंगाराम
15 दिन से नहीं आ रहे सफाई कर्मचारी
15 दिनों से सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। नालियां चोक हैं और कूड़ा गलियों में भरा हुआ है। डोर-टू-डोर व्यवस्था निजी कंपनी पर पहुंच गई तो अतिरिक्त कर्मचारी होने पर भी सफाई नहीं हो रही। मैं नगर आयुक्त से इसकी शिकायत करुंगा। अधिकारी एक दिन ऐसे माहौल में रहकर देखें, जैसे में हम रह रहे हैं। - बंटी माहौर, पार्षद, राजनगर

कचरे से नाले चोक, सड़क पर गंदा पानी
स्वच्छता सर्वेक्षण के बीच शहर के नाले चोक हैं। बोदला, लोहामंडी, ताजनगरी, पंचकुइयां, अलबतिया रोड, काजीपाड़ा समेत प्रमुख नालों में कचरा भरा पड़ा है। बड़े नाले चोक हैं तो इनसे जुड़ी नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। तोता का ताल, लोहामंडी, ताजनगरी, ताजगंज, बालाजीपुरम, सुभाष नगर, शाहगंज, रुई की मंडी, ईदगाह समेत इलाकों में नालियां चोक पड़ी हैं। फतेहाबाद रोड से शमशाबाद रोड को जोड़ने वाले 125 फुट रोड पर नाले के चोक होने से गंदा पानी सड़क पर भर गया है। क्षेत्रीय निवासी रिचा ने बताया कि गंदा पानी सड़क पर बहने से सुबह की सैर पर निकलने वाले परेशान हैं, तो कालोनियों के लिए रास्ते पर भी गंदा पानी भर गया है। इस समस्या का उन्होंने निदान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed