फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   aggitation for water problem

जलभराव के विरोध में ग्रामीणों ने कराया मुंडन

Fri, 15 Oct 2021 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
aggitation for water problem
आगरा। अजीजपुर के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को धनौली-सिरौली रोड पर रास्ते में जलभराव के विरोध में सामूहिक मुंडन करा कर प्रदर्शन किया। जलभराव का स्थाई समाधान, दोनों तरफ पक्की नाली निर्माण, गंदगी व दुर्गंध को लेकर दूसरे दिन धरना दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जनसमस्याओं को लेकर अधिकारी और नेता गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन

समाजसेवी सावित्री चाहर ने बताया कि एक साल से तहसील दिवस से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत के बावजूद क्षेत्रीय लोगों की समस्या जस की तस बनी हुई है। पिछले साल भी बेमियादी धरना-प्रदर्शन किया था। अफसरों ने आश्वासन दिया कि नाला व नाली निर्माण हो जाएगा। समाधान नहीं होने पर दोबारा आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा है। 20 से अधिक लोगों ने मुंडन करा शासन-प्रशासन के प्रति विरोध दर्ज कराया है। दूसरी तरफ बरौली अहीर ब्लॉक के लकावली गांव में ग्रामीण टूटी सड़क निर्माण के लिए धरना दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन धरना स्थल पर पुतला दहन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिन पहले जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था। उनकी सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके विरोध में आंदोलन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पानी की करा रहे निकासी
जलभराव की समस्या का निदान कराया जा रहा है। पानी की निकासी शुरू कराई है। नाला निर्माण होने के बाद स्थायी रूप से समस्या खत्म हो जाएगी। - भीमजी उपाध्याय, प्रभारी सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed