फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AGANBADI

मानदेय और पेंशन के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च

Mon, 02 Nov 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
AGANBADI
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मानदेय बढ़ाने और सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन देने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। तिकोनिया पार्क में बैठक के बाद वह डीएम कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन राजस्व अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान तिकोनिया पार्क में बैठक के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकावेलफेयर एसोसिएशन की जिला सचिव मंजू चौहान ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का वादा अभी तक अधूरा है। वहीं, दूसरी ओर बिना पेंशन के ही कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्त किया जा रहा है। संगठन इसका विरोध करेगा।
विज्ञापन

इसके बाद कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने राजस्व अधिकारी प्रेमप्रकाश को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री से मानदेय बढ़ाने, पेंशन दिलाने की मांग की। इस दौरान रिचा दुबे, मंजू चौहान, सुषमा कश्यप, अरुणा बैस, सर्वेश शाक्य, शालिनी चौहान, सीमा यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed