फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After the storm, the supply of a dozen villages stalled due to fault

Agra News: आंधी के बाद फाल्ट से एक दर्जन गांवों की आपूर्ति ठप

Wed, 10 May 2023 01:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 10 May 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
After the storm, the supply of a dozen villages stalled due to fault
अमांपुर। सोमवार की शाम आई आंधी के बाद से कस्बा के समीपवर्ती एक दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। कारण लाइन में फाल्ट होना बताया गया। आपूर्ति ठप होने से गर्मी में ग्रामीण परेशान हैं। साथ ही खेती किसानी का कार्य भी बाधित हो गया है। विद्युत कर्मी फाल्ट को ढूढ़ने में जुटे हैं। सोमवार की शाम 5 बजे के करीब आई आंधी के साथ हल्की बारिश भी हुई। इसके बाद लाइन में फाल्ट हो गया। जिसके बाद ग्रामीण फीडर की विद्युत सप्लाई बाधित हो गईं। गांव सुजरई, विगोरा, नगला भोजराज, शेरपुर, नगला देशी, खेरिया, बरसोडा, नादरमई, नगला गढ़ी, नगला पोपी, नगला मोती, जीगन सहित अन्य ग्रामों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। रात्रि में ग्रामीण मच्छरों के कारण परेशान रहें। सुबह तक उनके इंवर्टर की बैटरियां भी डिस्चार्ज हो गईं। विद्युत पर आधारित उद्योग व व्यापार भी बंद रहे। आटा चक्की पर गेहूं की पिसाई नहीं हो सकी, इलेक्ट्रॉनिक एवं इलेक्ट्रिक का कार्य करने वाले लोगों के कार्य बाधित रहे।
विज्ञापन

बिजली के फाल्ट को कर्मियों के द्वारा तलाश जा रहा है। फाल्ट को शीघ्र ही ठीक कराने के बाद विद्युत की आपूर्ति शुरु की जाएगी। - नीरज गौर, अवर अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed