फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After the settlement, the municipal workers withdrew the movement

भाजपा नेता और पीड़ित पालिकाकर्मी में हुआ सुलह समझौता, पालिकाकर्मियों ने आंदोलन लिया वापस

Wed, 07 Sep 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
After the settlement, the municipal workers withdrew the movement
कासगंज। पालिकाकर्मी और भाजपा नेता के बीच हुए विवाद के मामले का तीसरे दिन पटाक्षेप हो गया। सुलह - समझौता के बाद पालिका कर्मियों के द्वारा दिया जा रहा धरना खत्म हो गया और नगर में प्रतीकात्मक रूप से सफाई की गई।
विज्ञापन

सोमवार को नगरपालिका के कर विभाग में तैनात कर्मी अमरदीप जयंत ने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष डीएस लोधी पर ऑफिस में पहुंचकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। मारपीट के आरोपों के बाद पालिका के कर्मी लामबंद हो गए। दो दिन से नगरपालिका में तालाबंदी की और सफाई कर्मियों ने सफाई कार्य ठप कर दिया। पालिका कर्मी धरना दे रहे थे। मंगलवार को भी इस मामले में प्रशासन, पालिकाध्यक्ष ने आंदोलनकारी पालिका कर्मियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह काम पर नहीं लौटे। वह भाजपा नेता पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बुधवार को भी सुबह से ही पालिका कर्मियों को समझाने बुझाने का क्रम चल रहा था। एसडीएम पंकज कुमार सिंह, पालिकाध्यक्ष रजनी साहू, समाजसेवी राजवीर साहू ने व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल को भी वार्ता के दौरान बुलाया। भाजपा नेता डीएस लोधी से भी बातचीत की गई। दोनों पक्ष आमने सामने बैठने को तैयार हुए। इसके बाद नदरई गेस्ट हाऊस में दोनों पक्षों के लोगों के बीच प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में वार्ता हुई। वार्ता के दौरान भाजपा नेता डीएस लोधी ने गिले शिकवे दूर करते हुए पीड़ित पालिकाकर्मी को गले लगाया। इसके बाद पीड़ित पालिका कर्मी के घर भी भाजपा नेता पहुंचे। पीड़ित कर्मी ने इस वार्ता के दौरान गिले शिकवे दूर होने की बात को स्वीकार करते हुए अपने साथियों से बातचीत के बाद आंदोलन वापस लेने की घोषणा की। भाजपा नेता और पालिका कर्मी ने एक दूसरे को गुलाब के फूल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed