फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After the settlement of the dispute, the bride bid farewell on the second day.

Agra News: विवाद के निपटारे के बाद दूसरे दिन हुई दुल्हन की विदाई

Thu, 11 Jul 2024 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 11 Jul 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
After the settlement of the dispute, the bride bid farewell on the second day.
बेवर। गांव नसीरपुर में बुधवार की सुबह विदा के दौरान दहेज के सामान को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ बरातियों की पिटाई की गई थी। मामला तूल पकड़ने के बाद थाने पहुंच गया था। जिस कारण दुल्हन की विदाई भी रुक गई थी। बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया। इसके बाद दुल्हन धूमधाम के साथ ससुराल के लिए विदा हुई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर में राधेश्याम की पुत्री की बरात 9 जुलाई को नगला बाग रिठौरा जनपद फर्रुखाबाद से आई थी। जयमाला बरात का स्वागत आदि के कार्यक्रम हंसी खुशी के साथ संपन्न हुए लेकिन बुधवार की सुबह विदा के समय दहेज का कुछ सामान रोकने को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच विवाद हो गया था। दुल्हन पक्ष की ओर से कुछ बरातियों की पिटाई कर दी गई थी।
विज्ञापन

बरातियों की ओर से थाने में तहरीर देकर पुलिस बुला ली गई थी। मामला थाने पहुंच जाने की वजह से दुल्हन की विदाई रुक गई थी। बृहस्पतिवार की दोपहर दुल्हन ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। कहा कि दहेज के लिए ससुरालीजन विदा नहीं करा रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और दूल्हा पक्ष के लोगों को समझाया। दोनों पक्ष के बीच कुछ देर बातचीत के बाद ही सभी राजी हो गए। विवाद का निपटारा होने के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर के लिए रवाना हो गया। वहीं बराती व परिजन भी हंसी खुशी वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed