फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After the death of the husband, the daughters locked the house

पति की मौत के बाद बेटियों ने लगा लिया घर में ताला

Sun, 16 Jan 2022 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
After the death of the husband, the daughters locked the house
बाह। कस्बे के गंज मोहल्ले में पति की मौत के 24 घंटे बाद ही महिला के घर के दरवाजे पर ताला लगा देने का मामला सामने आया है। महिला ने ताला जड़ने का आरोप शादीशुदा बेटियों पर लगा है। शिकायत पर एसडीएम ने जांच के निर्देश पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़िता ने एसडीएम को बताया कि उनके पति दीन दयाल का 9 जनवरी को निधन हो गया था। उनका कोई बेटा नहीं है। पांच बेटियां हैं, जिनमें से चार की शादी हो गई है। महिला का आरोप है कि 10 जनवरी को तीन विवाहित बेटियों ने घर के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। उन्हें घर छोड़ने की धमकी दी है।
विज्ञापन

पति की मौत के बाद बेटियों के रवैये से ऊषा देवी परेशान हैं। उन्होंने अविवाहित बेटी संग घर में रहने देने की गुहार लगाई है। मामले में एसडीएम ने बाह पुलिस को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाह के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि घर में ताला लगा लेने की शिकायत मिली है। पीड़िता के घर का ताला खुलवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed