फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After Shikohabad, now waiting for oxygen plant to arrive at Jasrana CHC

शिकोहाबाद के बाद अब जसराना सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट आने का इंतजार

Thu, 19 Aug 2021 10:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
After Shikohabad, now waiting for oxygen plant to arrive at Jasrana CHC
फिरोजाबाद। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग संसाधन जुटाने में लगा है। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी मौत का बड़ा कारण बनी। ऐसे में जिलों में ऑक्सीजन प्लांटों की स्थापना की जा रही है। संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद में ऑक्सीजन प्लांट आ चुका है। अब जसराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्लांट आगामी सप्ताह तक आ जाएगा। यहां के लिए चीन से प्लांट मंगाया गया है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत थी। हालांकि संभावित तीसरी लहर के लिए अभी से इंतजाम किए जा रहे हैं। शिकोहाबाद के संयुक्त अस्पताल में 500 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन का उत्पादन करने वाला प्लांट आ चुका है। जसराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 25 पलंग का कोविड आइसोलेशन वार्ड बनाया है। यहां 333 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन करने वाली क्षमता का प्लांट लगाया जाना प्रस्तावित है। जसराना में प्लांट लगाने के लिए ऑक्सीजन फाउंडेशन निर्माण का कार्य भी पूरा हो चुका है। आगामी सप्ताह में ऑक्सीजन प्लांट चीन से आने की उम्मीद है। यह प्लांट लगने के बाद संभवित तीसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

- शिकोहाबाद में ऑक्सीजन प्लांट आ चुका है। जसराना में भी ऑक्सीजन प्लांट आना है। संभावना है कि जसराना में इसी सप्ताह प्लांट आ जाएगा। शिकोहाबाद में जल्द ही ऑक्सीजन उत्पाइन का ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed