{"_id":"64ea390525cf592af70ce426","slug":"after-sending-his-wife-to-her-maternal-home-the-young-man-shot-himself-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-3286-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पत्नी को मायके भेजने के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पत्नी को मायके भेजने के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, मौत
Sat, 26 Aug 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
पत्नी को मायके भेजने के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, मौत
तमंचा से सीने में मारी गोली, आत्महत्या का कारण अस्पष्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
भोगाव। मोहल्ला पजईया जुगिया रोड निवासी एक युवक ने शुक्रवार को खुशी खुशी पत्नी को त्योहार पर मायके भेजा। देर शाम घर आने के बाद अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद तमंचा से सीने में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। परिजन ने बताया कि दो दिन पत्नी से कहासुनी हुई थी। आत्महत्या की वजह को लेकर परिजन कोई वजह नहीं बता सके। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला पजईया जुगिया रोड निवासी विनोद कुमार कठेरिया (35) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। दो दिन पूर्व पत्नी किताबश्री सेे उसकी कुछ कहासुनी हो गई थी। शुक्रवार को सब कुछ सामान्य था। विनोद ने पत्नी को खुशी-खुशी त्योहार पर मायके भेजा। उसे बाजार से सामान आदि भी लाकर दिया। इसके बाद शाम को घर आया और खाना खाने के बाद कमरे में चला गया। देर रात उसने तमंचे से सीने में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में गए तो विनोद का लहूलुहान शव पड़ा देख होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया। खुदकुशी की वजह को लेकर परिजन कोई स्पष्ट वजह नहीं बता सके। उनका कहना था कि पत्नी से मामूली कहासुनी हुई थी। जो एक सामान्य बात थी। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया।