फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After Pradeep Mishra Kumar Swamy apologized for controversial statement

प्रदीप मिश्रा के बाद कुमार स्वामी ने मांगी माफी: अमेरिका से वीडियो जारी किया, ब्रजवासियों से बोले- क्षमा करना

Sun, 30 Jun 2024 01:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 30 Jun 2024 01:08 PM IST
सार

कुमार स्वामी ने वीडियो में कहा कि उनको भाषा, संस्कृति का ज्ञान नहीं है। वह अनपढ़ हैं। इस पर भी लोगों ने स्नेह, प्यार और आशीर्वाद दिया है। उनसे से कोई गलती हो गई हो उसके लिए क्षमा करना।

विज्ञापन
After Pradeep Mishra Kumar Swamy apologized for controversial statement
वीडियो जारी कर कुमार स्वामी ने माफी मांगी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के बाद अब ब्रह्मऋषि कुमार स्वामी ने अपने कथन पर ब्रजवासियों से वीडियो जारी कर माफी मांगी है। वीडियो में उन्होंने कहा कि अभी वह अमेरिका में हैं। विदेश से वापस लौटते ही ब्रज आएंगे।

विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण को लेकर टिप्पणी करने के बाद ब्रजवासियों एवं कृष्ण भक्तों द्वारा चौतरफा विरोध के बाद ब्रह्मऋषि कुमार स्वामी का वीडियो एक फॉलोअर्स ने साझा किया है। इसमें वह बोल रहे हैं वह कुछ नहीं जानते, वह आज कुछ भी हैं भगवन श्रीकृष्ण, ब्रजवासी, ब्राह्मण और सतों की वजह से हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बाद बढ़ रहे आक्रोश को देखते हुए ब्रह्मऋषि कुमार स्वामी के अनुयाई सामने आए।

विज्ञापन

उनका दावा था कि भगवान कृष्ण को लेकर टिप्पणी वाला जो वीडियो वायरल किया जा रहा है, उसमें छेड़छाड़ की गई है, जिससे उनके गुरु की छवि खराब हो। मामला बढ़ता देख ब्रह्मऋषि कुमार स्वामी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा कि सभी ऋषि, मुनि, वृंदावन की पावन धरती के वासियों को और बांकेबिहारी जी को कोटि-कोटि नमन, वंदन और प्रणाम। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में सनातन धर्म की जो जय-जयकार हो रही है। यह आपके प्रेम, सदभाव, आशीर्वाद से हुआ है। पूरे विश्व के जो डॉक्टरो का मानना है कि वह भगवान श्रीकृष्ण की शक्ति है, उसमें मेरा कोई योगदान नहीं है। मेरा कोई हाथ नहीं। मुझे कुछ नहीं पता। यह सब भगवान की कृपा से है। 

विज्ञापन

उन्होंने वीडियो में आगे कहा कि उनको भाषा, संस्कृति का ज्ञान नहीं है। वह अनपढ़ हैं। इस पर भी लोगों ने स्नेह, प्यार और आशीर्वाद दिया है। उसके बदले देने के लिए मेरे पास कुछ नहीं है। उनसे से कोई गलती हो गई हो उसके लिए क्षमा करना। उन्होंने कहा कि अमेरिका से लौटकर वह पहले ब्रज ब्रजवासियों के पास आएंगे। उन्होंने कहा कि उनको भी क्षमा करना जिन्होंने यह कैसेट बनाई जो पूरी तरह भ्रामक है। एक प्रतिशत भी सत्य नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस मिशन पर वह चल रहे हैं उसके लिए आपकी, बांकेबिहारी जी की और माता राधारजी के आशीर्वाद की जरूरत है।

विज्ञापन

उन्होंने वीडियो में आगे कहा कि उनको भाषा, संस्कृति का ज्ञान नहीं है। वह अनपढ़ हैं। इस पर भी लोगों ने स्नेह, प्यार और आशीर्वाद दिया है। उसके बदले देने के लिए मेरे पास कुछ नहीं है। उनसे से कई गलती हो गई हो उसके लिए क्षमा करना। उन्होंने कहा कि अमेरिका से लौटकर वह पहले ब्रज ब्रजवासियों के पास आएंगे। उन्होंने कहा कि उनको भी क्षमा करना जिन्होंने यह कैसेट बनाई जो पूरी तरह भ्रामक है। एक प्रतिशत भी सत्य नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस मिशन पर वह चल रहे हैं उसके लिए आपकी, बांकेबिहारी जी की और माता राधारजी के आशीर्वाद की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed