{"_id":"6540b9acd30b2bcaed0be5e5","slug":"after-having-three-daughters-treated-for-birth-of-a-son-medicines-damaged-kidneys-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की चाहत: तीन बेटियों के बाद कराया इलाज, ऐसी दवाएं खिलाईं... नहीं की जान की परवाह; खराब हो गईं किडनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की चाहत: तीन बेटियों के बाद कराया इलाज, ऐसी दवाएं खिलाईं... नहीं की जान की परवाह; खराब हो गईं किडनियां
Tue, 31 Oct 2023 01:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 31 Oct 2023 01:54 PM IST
सार
बेटे की चाहत में विवाहिता के जीवन से खिलवाड़ किया गया। तीन बेटियों के बाद एक बेटे की चाहत में ससुराल वाले इस कदर अंधे हो गए कि विवाहिता की जान की भी परवाह नहीं की। अब विवाहिता की किडनियां खराब हो गई हैं। वो जिंदगी के लिए जंग लड़ रही है।
विज्ञापन
women crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटे की चाहत में एक विवाहिता का ससुराल में उत्पीड़न किया गया। तीन बेटियां पैदा हुईं तो बेटे की चाहत में उसे अलग-अलग तरह की दवाएं खिलाई जाने लगी। बेटा तो पैदा नहीं हुआ लेकिन विवाहिता की दोनों किडनियां खराब हो गईं। अब वह जिंदगी के लिए जंग लड़ रही है। ससुरालीजन के खिलाफ थाना शाहगंज में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
शाहगंज निवासी रूबी ने पति आशीष कुमार, सास सुषमा देवी उर्फ गुड्डी, ससुर नाहर सिंह, देवर अनूप सिंह और ननद प्रिया सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रूबी ने पुलिस को बताया कि आठ साल पहले शादी आवास विकास सेक्टर-चार निवासी नाहर सिंह के साथ हुई थी। तीन बेटियां सात, चार और एक वर्ष की हैं। बेटा पैदा न होने पर ससुराली उत्पीड़न कर रहे थे। अलग-अलग दवाइयां खिलाते थे, जिससे स्वास्थ्य बिगड़ गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: सुहागरात पर दुल्हन ने रखी ऐसी शर्त, डॉक्टर पति की उड़ गई नींद; थाने पहुंचकर सुनाया दुखड़ा
विज्ञापन
किडनी हुईं फेल
जांच कराने पर पता चला कि दोनों किडनी फेल हो गई हैं। इस कारण डायलिसिस करानी पड़ती है। इस कारण तीन महीने से इलाज चल रहा है। आरोप लगाया कि ससुरालीजन उनकी हत्या कर पति की दूसरी शादी कराना चाहते हैं। इलाज भी नहीं करा रहे हैं। थाना प्रभारी आलोक सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - यूपी: नवविवाहिता को जानवरों के तबेले में गुजारनी पड़ीं 10 रातें, ससुराल वालों ने ऐसा क्यों किया? सामने आया सच