{"_id":"69b1dcb9c2e6e822b20a9563","slug":"after-being-released-from-jail-the-accused-started-threatening-again-agra-news-c-364-1-ag11019-126254-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जेल से छूटने के बाद फिर धमकाने लगा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जेल से छूटने के बाद फिर धमकाने लगा आरोपी
विज्ञापन
आगरा। थाना कमला नगर के बल्केश्वर क्षेत्र की भगवान नगर कॉलोनी में जेल से छूटे आरोपी ने एक बार फिर काॅलोनी निवासियों को धमकाना शुरू कर दिया। काॅलोनी निवासी कारोबारी गोपाल गर्ग ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़ित गोपाल गर्ग का आरोप है कि मंगलवार को वह दुकान जा रहे थे। रास्ते में सनी खान ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। ज्ञात हो कि आरोपी सनी और उसके परिजन एक मकान में जबरन रह रहे थे। 2 फरवरी को आरोपी ने शादी वाले एक घर में घुसकर लोगों की पिटाई की थी। इसके बाद आक्रोशित 40 लोगों ने अपने घरों पर बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए थे। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए सनी को गिरफ्तार किया था। मकान मालिक बुजुर्ग महिला की तहरीर पर भी एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी परिवार के लोग मकान खाली कर क्षेत्र से चले गए थे। जेल से छूटने के बाद आरोपी फिर क्षेत्र में ही घूम रहा है और लोगों से अभद्रता कर रहा है। थाना प्रभारी कमला नगर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।