फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After a dispute with the advocate during the day, the warranty party reached the police station for action in the evening.

Agra News: दिन में अधिवक्ता से विवाद के बाद शाम को कार्रवाई के लिए थाने पहुंचा वारंटी पक्ष

Wed, 31 Jul 2024 02:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with the advocate during the day, the warranty party reached the police station for action in the evening.
कासगंज। मंगलवार को जिला न्यायालय में पेश होने आए वारंटी और अधिवक्ता के बीच विवाद हो गया। उस समय पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अधिवक्ताओं को समझा बुझा कर शांत किया। इसके बाद वारंटी पक्ष के लोग रात को कार्यवाही की मांग को लेकर कोतवाली सोरों पहुंच गए।
विज्ञापन

सोरों के मोहल्ला खेड़ा निवासी शिव शंकर पुत्र ओम शिव के खिलाफ एक जनवरी 2024 में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद यह फरार चल रहा था। मंगलवार को पुलिस इसे गिरफ्तार कर न्यायालय में लेकर आई। यहां सोरों निवासी एक अल्पसंख्यक समुदाय के अधिवक्ता के साथ इसका पूर्व के झगड़े को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वहां काफी अधिवक्ता एकत्रित हो गए। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ताओं को समझा बुझा कर शांत किया। वारंटी शिव शंकर का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई है। इसके बाद रात में वारंटी पक्ष के लोग सोरों थाने पहुंच गए और वहां अधिवक्ता के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे। इस पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि दिन में वारंटी और अधिवक्ता के बीच पुराने झगड़े को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में पीड़ित ने तहरीर दी है। उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed