फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Afreen of Rampur painting on wings of birds in Hunar Haat agra

Hunar Haat: आफरीन का हुनर काबिले तारीफ,  पक्षियों के पंखों पर करती हैं चित्रकारी 

Sat, 28 May 2022 01:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 May 2022 01:26 PM IST
सार

रामपुर की आफरीन के हुनर की जमकर तारीफ हो रही है। वे  कैनवास, कागज, कपड़े  पर नहीं बल्कि पक्षियों के पंखों पर चित्रकारी करती हैं। आफरीन लोगों की मांग के अनुसार पेंटिंग बनाकर देती हैं।  
 

विज्ञापन
Afreen of Rampur painting on wings of birds in Hunar Haat agra
रामपुर की आफरीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शिल्पग्राम में आयोजित हुनर हाट में 32 राज्यों के कलाकार अपना हुनर दिखा रहे हैं। इन्हीं कलाकारों में हैं रामपुर की आफरीन। उनका हुनर है पंखों पर पेंटिंग बनाना। उनका स्टाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

विज्ञापन


कैनवास, कागज, कपड़े आदि पर पेंटिंग तो देखी होंगी लेकिन क्या पक्षियों के पंखों पर पेंटिंग देखी है। अगर नहीं तो हुनर हाट का रुख कीजिए। यहां आफरीन खान पंखों पर सजीव चित्रकारी करतीं मिलेंगी। मांग कीजिए और वह आपके सामने ही पंख पर कही गई तस्वीर बना देंगी। यहां एक आकर्षण उनको पेंटिंग बनाते हुए देखना भी है।

विज्ञापन

आठ साल से पंखों पर कर रहीं पेंटिंग 

आफरीन ने बताया कि वह आठ साल से पंखों पर पेंटिंग कर रही हैं। चित्रकारी का शौक था। अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी से फाइन आर्ट की डिग्री ली, जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। सामान्य चित्रकारी से कुछ अलग करने का जज्बा था तो एकाएक पंखों पर चित्रकारी का ख्याल आया और बात बन निकली। उन्होंने बताया कि शुरुआत में सड़क व अन्य जगहों से पंख ढूंढकर लाती थीं। अब कई पक्षी पालकों के संपर्क में हैं, वहां से पंख मिल जाते हैं। मोर, कबूतर आदि पक्षियों के पंख पर चित्र बनाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित

दिल्ली में आयोजित हुनर हाट में भी आफरीन ने स्टॉल लगाई थी। स्टॉल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे और उनको चित्र बनाते हुए देखा। उन्होंने चित्रकारी की तारीफ की। आफरीन ने प्रधानमंत्री की पेटिंग बनाकर उन्हें भेंट की थी। प्रधानमंत्री ने उनको सम्मानित किया था। 

माता-पिता ने हमेशा साथ दिया

आफरीन ने बताया कि वह पहले पंख लेकर आती हैं इसके बाद उन्हें साफ कर चित्रकारी लायक बनाती हैं। उन्होंने बताया कि माता-पिता हमेशा उनके साथ खड़े रहे, इससे उनको इस क्षेत्र में करियर बनाने में मदद मिली। उनको पेंटिंग बनाते देखने के प्रति ताजनगरी के लोग अधिक आकर्षित हैं। पेंटिंग वह लोगों के सामने बनाकर ही देती हैं।


राधा-कृष्ण और ताज की मांग

आफरीन लोगों की मांग के अनुसार पेंटिंग बनाकर देती हैं। बोलीं कि आगरा में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। यहां राधा-कृष्ण की पेंटिंग की सबसे अधिक मांग है। इसके बाद ताजमहल, शाहजहां, मुमताज को बनाने के लिए लोग कहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed