{"_id":"f8aeeba1629da1b31d1fbce3143e2ed7","slug":"affry-in-nai-ki-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर सुलगा नाई की मंडी, पथराव और फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर सुलगा नाई की मंडी, पथराव और फायरिंग
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Jan 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारावफात के जुलूस के दौरान हुए बलवे के बाद सोमवार को फिर मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र नाई की मंडी सुलग उठा। सुबह एक समुदाय की ओर से जत्तू पाड़ा से पथराव किया गया। इसके बाद दोपहर में लोगों ने समुदाय विशेष के घरों को निशाना बनाकर आधा घंटा तक पथराव किया। दहशत से लोग घरों में दुबक गए। बलवाई तंग गलियों में आ गए। तमंचों से फायरिंग और पथराव करते हुए नाई की मंडी चौकी की ओर बढ़ने लगे। पुलिस के सामने पथराव किया। इस पर अफसरों ने छतों पर चढ़कर मोर्चा संभाला। पुलिस ने कई राउंड फायरिंग और रबर बुलेट चलाकर उन्हें खदेड़ा। अफवाहों से मंटोला से लेकर बिजलीघर तक तनाव फैल गया। डीआईजी, एसएसपी, डीएम ने पूरे इलाके की घेराबंदी की। संवेदनशील इलाकों में रूट मार्च किया गया। संवेदनशील प्वाइंट्स पर पुलिस और पीएसी तैनात की गई। तब कहीं जाकर बवाल थमा। बलवे के संबंध में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।
बता दें, रविवार की शाम नाई की मंडी के फूल वाले तिराहा पर बारावफात के जुलूस के दौरान भारी बवाल हुआ था। जुलूस में शामिल गाड़ियों से बिजली का तार टूटने से दो समुदाय के लोग भिड़ गए थे। पथराव-फायरिंग हुई थी। मामले में एक पक्ष के लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के कारण सोमवार सुबह से ही नाई की मंडी का अधिकांश बाजार बंद था। तकरीबन 10 बजे भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने जैन भवन में क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक की। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी थे। उन्होंने लोगों को शांत रहने की सलाह दी। विधायक के जाने के बाद अफवाहों का दौर शुरू हो गया। इसके बाद घेर काले खां और कुक्कू गली के लोगों ने छतों से समुदाय विशेष के घरों पर पथराव शुरू कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। लोग घरों में दुबक गए। आधा घंटा तक पथराव होता रहा। इसके बाद बलवाइयों की भीड़ तंग गलियों से निकलकर सड़क पर पथराव और फायरिंग करने लगी। इस पर एडीएम सिटी राजेश श्रीवास्तव, एसपी सिटी समीर सौरभ, सीओ छत्ता विवेक त्रिपाठी, सीओ कोतवाली मनीषा सिंह ने पुलिस और पीएसी के साथ मिलकर बलवाइयों को खदेड़ना शुरू किया। पुलिस ने कई राउंड हवाई फायरिंग की। रबर बुलेट चलाई। बलवाई छतों पर चढ़कर पथराव करने लगे। इसके बाद पुलिस ने तीन और चार मंजिला मकानों की छतों पर चढ़कर मोर्चा संभाला। लेकिन तब तक बलवे की खबर मंटोला के संवेदनशील इलाकों तक फैल गई थी। दहशत के चलते बाजार बंद हो गए। दोपहर 12:45 बजे डीआईजी लक्ष्मी सिंह, डीएम पंकज कुमार भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने मीरा हुसैनी चौराहे पर मंत्रणा के बाद पूरे इलाके में पुलिस और स्वॉट के जवानों के साथ रूट मार्च किया। दोपहर एक बजे एसएसपी राजेश मोदक पहुंचे। एसएसपी ने सेक्टर स्कीम लागू करके संवेदनशील प्वाइंट्स पर पुलिस-पीएसी तैनात कर दी है। बलवाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
जो माहौल बिगाड़े, उसे भेजो जेल: डीआईजी
डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने कहा कि जो माहौल बिगाड़े, उसे पकड़कर जेल भेजो। जब पुलिस ने जुलूस के दौरान बलवा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर दी तो दोबारा माहौल क्यों बिगाड़ा गया। अब कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा।