{"_id":"5dc060e88ebc3e93a9534692","slug":"advocate-protest-kasganj-kasganj-news-agr4137065128","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस हजारी कोर्ट में वकीलों को पीटने वाले पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस हजारी कोर्ट में वकीलों को पीटने वाले पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी हो
विज्ञापन
कासगंज में अधिवक्ता दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट की घटना के विरोध में प्रदर्शन करते
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में अधिवक्ताओं के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा की गई मारपीट के विरोध में स्थानीय वीकलों ने जिला न्यायालय में आक्रोश जताया और हड़ताल रखी। मांग की कि आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार किए जाएं।
कासगंज बार एसोसिएशन की बैठक में दिल्ली पुलिस के कृत्य के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया। मांग की कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम का शीघ्र गठन किया जाए। निर्णय लिया कि प्रत्येक शनिवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। जिला जज से यह अनुरोध किया गया कि शनिवार को अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्य के लिए बाध्य न किया जाए।
बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर न्यायिक कार्य नहीं किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष जय कुमार सक्सेना, महासचिव धरमवीर सिंह, पीसी मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा, मोरध्वज वर्मा, सत्येंद्र पाल सिंह वैस, अरविंद कुमार, प्रकाशवीर सिंह सोलंकी, श्यामसुंदर, शैलेंद्र कुमार, राहुल शर्मा, श्यामेंद्र मिश्रा, केशव मिश्रा, अंजूम राहत,अंकित अग्रवाल, धर्मेंद्र सिसोधिया, आदेश सिंह, धर्मेश शर्मा, राहत हुसैन, विनय यादव, प्रमोद पुंढीर, गिरिजा शंकर दुबे, आदर्श सक्सेना, सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।
विज्ञापन
जलेसर में भी हड़ताल पर रहे अधिवक्ता
जलेसर में तहसील बार एसोसिएशन ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं मारपीट के विरोध में हड़ताल की घोषणा की। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। अध्यक्ष लायक सिंह, सचिव द्विजेंद्र सिंह, जयशंकर गौड़, सुनील दीक्षित, रामदेव यादव, देवेेंद्र राजपूत आदि मोजूद रहे।