फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocate murder case: Two more accused arrested

अधिवक्ता हत्याकांड: दो और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Sep 2024 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 09 Sep 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Advocate murder case: Two more accused arrested
कासगंज। अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्याकांड में नामजद छह आरोपियों में से फरार चल रहे दो अधिवक्ता आरोपियों को भी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उनकी 16 सितंबर तक की रिमांड मंजूर की है। पुलिस इससे पूर्व चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, बार एसोसिएशन व संघर्ष समिति ने इस मामले में अधिवक्ताओं की नामजदगी व उन्हें जेल भेजने की निंदा की। अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्याकांड में पति बृजतेंद्र तोमर ने छह आरोपियों मुस्तफा कामिल, असद मुस्तफा, हैदर मुस्तफा, सलमान, मुनाजिर रफी व केशव मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें पुलिस ने सात सितंबर को अधिवक्ता मुस्तफा कामिल व उनके तीन पुत्र हैदर, असद व सलमान को गिरफ्तार कर सीजेएम न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उनकी 16 सितंबर तक की रिमांड मंजूर की थी। इसके बाद सोमवार को पुलिस ने अन्य दोनों फरार आरोपी अधिवक्ता मुनाजिर रफी और केशव मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें सीजेएम न्यायालय में पेश करने की रिमांड मांगी। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद सीजेएम नाहिदा सुल्ताना द्वारा दोनों आरोपियों की रिमांड 16 सितंबर तक के लिए मंजूर करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। वहीं दूसरी ओर इस प्रकरण में अधिवक्ताओं की नामजदगी व गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेजने की संघर्ष समिति एवं बार एसोसिएशन ने निंदा की। साथ ही इस मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषी व्यक्तियों की गिरफ्तारी की मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती ने बताया कि फरार चल रहे दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी रिमांड भी मंजूर हो गई है। अभी जांच में अन्य तथ्य भी सामने आ रहे हैं। जल्द ही मामले का पूरी तरह खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed