फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocate Case: Mohini's lobbying cost her dearly

अधिवक्ता प्रकरण : पैरवी मोहिनी को भारी पड़ी

Sat, 07 Sep 2024 05:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Advocate Case: Mohini's lobbying cost her dearly
कासगंज। महिला अधिवक्ता प्रकरण में पति द्वारा जिन छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनमें दो आरोपी भाइयों के खिलाफ मोहिनी तोमर एक केस में पैरवी कर रही थीं। इस प्रकरण में उन पर आरोपियों द्वारा राजनीमा कराए जाने का दबाव बनाया जा रहा था। इसी प्रकरण को लेकर महिला अधिवक्ता की हत्या का आरोप लग रहा है। करीब एक माह पूर्व सोरोंजी के मोहल्ला टेढ़ानीम निवासी शिवशंकर अपने केस की तारीख के सिलसिले में जिला न्यायालय आया था। यहां क्रिकेट के पुराने विवाद में अधिवक्ता हैदर व उसके भाई सलमान ने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी थी। इस मामले में पीड़ित शिवशंकर ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। प्रकरण में अधिवक्ता हैदर सहित अन्य को जेल भी जाना पड़ा। हालांकि बाद में जमानत हो गई। इस मामले में अधिवक्ता मोहिनी तोमर वादी शिवशंकर के केस में आरोपियों हैदर व सलमान सहित अन्य के खिलाफ पैरवी कर रही थीं। मोहिनी तोमर हत्याकांड में जिन छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनमें हैदर व सलमान भी शामिल हैं। मृतका के पति बृजतेंद्र तोमर ने आरोप लगाया कि प्रतिवादी पक्ष से मोहिनी तोमर पर लगातार राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा था। इससे वह काफी दिनों से परेशान भी थीं। वह इस केस को हाईकोर्ट लेकर जाने वाली थीं। इसके चलते ही उनके साथ यह घटना घटित हुई है। कासगंज दंगे के आरोपी के खिलाफ भी कर रही थीं पैरवी : मोहिनी तोमर के पति द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में मुनाजिर रफी को आरोपी बनाया गया है। कासगंज में वर्ष 2018 में दंगे हुए थे। इस दंगे में मुनाजिर रफी को भी आरोपी बनाया गया था। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, अधिवक्ता मोहिनी तोमर ने मुनाजिर रफी की जमानत का विरोध करते हुए वादी पक्ष की ओर से पैरवी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed