फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advisory issued to protect crops from weather conditions

Agra News: फसलों मौसम की मार से बचाने की एडवाइजरी जारी

Mon, 16 Dec 2024 09:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 09:33 PM IST
विज्ञापन
Advisory issued to protect crops from weather conditions
मैनपुरी। मौसम को देखते हुए किसानों के लिए उद्यान विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। आलू की फसल में झुलसा रोग लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से आलू, आम, केला और सब्जियों की फसलों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभिन्न उद्योगों से फसलों को बचाने की गाइड लाइन जारी की गई है। मौसम में आ रहे बदलाव के चलते फसलें प्रभावित हो सकती हैं इसके लिए किसानों से कहा गया है कि वे समय-समय पर फसलों की पत्तियों पर नजर रखें। तापमान में गिरावट, कोहरा से मौसम प्रतिकूल होगा। बूंदाबादी की स्थिति में आलू की फसल झुलसा रोग का शिकार हो सकती है।
जनपद में 60 हजार हेक्टेयर से अधिक आलू की फसल की बुवाई हुई है। आलू पर मौसम का प्रकोप अधिक होता है। झुलसा रोग तेजी से फैलता है और फसल को भारी नुकसान पहुंचाता है। झुलसा होते ही पत्तियां काली पड़ने लगती है। पत्तियों पर भूरे, काले रंग के धब्बे बनते हैं। पत्तियों पर रुई की तरह फफूंद लगने लगती है।
विज्ञापन

10 से 20 डिग्री तापमान पर ये रोग अधिक नुकसान पहुंचाता है। दो से चार दिनों में ही फसल को नष्ट कर देता है। आलू को झुलसा से बचाने के लिए कार्बेडाजिम 12 प्रतिशत, मैंकोजेब 63 प्रतिशत, 2 से 2.5 किग्रा प्रति हेक्टेयर अथवा प्रोपिनेब 2 से 2.5 किग्रा प्रति हेक्टेयर की दर से 800 से एक हजार लीटर पानी में घोलें और फसल पर छिड़काव करें। मांहू कीट के प्रकोप को रोकने के लिए इमिडाइक्लोप्रिड 17.1 प्रतिशत पानी में घोलकर छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed