{"_id":"6892da0b1a6cf461210f074f","slug":"advanced-postal-technology-it-2-0-has-been-launched-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: डाकिया मांगेगा ग्राहकों से ओटीपी फिर मिलेगी डाक, एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलॉजी आईटी 2.0 हुई लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डाकिया मांगेगा ग्राहकों से ओटीपी फिर मिलेगी डाक, एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलॉजी आईटी 2.0 हुई लांच
Wed, 06 Aug 2025 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
राघवेंद्र सिंह गहलौत, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
राघवेंद्र सिंह गहलौत, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 06 Aug 2025 09:58 AM IST
सार
डाक विभाग ने एडवांस पोस्टल टेक्नोलॉजी-2.0 लांच की है। इसके बाद से अब डाक विभाग की सभी सेवाएं ऑनलाइन हो जाएंगी। डाक वितरण में तेजी और पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
डाक विभाग।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
डाक विभाग नई तकनीक से जुड़ने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। घर-घर डाक पहुंचाने वाले डाकिया कागज पर हस्ताक्षर नहीं बल्कि मोबाइल से ओटीपी मांगेगे। जनपद के सभी डाकघरों को अपडेट किया जा रहा है। इससे काम में तेजी आने का दावा किया जा रहा है।
मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि डाक संबंधी कार्यों में तेजी लाने के लिए 5जी तकनीक से युक्त नए सॉफ्टवेयर एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलॉजी (एपीटी) आईटी 2.0 से अपडेट किया जा रहा है। सॉफ्टवेयर के अपडेट होने के बाद डाकियाें को डाक बांटने में आसानी होगी। ग्राहकों को ओटीपी के माध्यम से डाक प्रदान की जाएगी। इसके लिए ग्राहक को पोस्ट करते समय डाक लेने वाले का मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। डाकिया जब पार्सल ग्राहक को देगा तो उससे ओटीपी अपने मोबाइल पर दर्ज कराएगा। इससे डाक सुरक्षित तरीके से संबंधित ग्राहक के ही पास पहुंचेगी।
राखी के लिए बने वाटरप्रूफ लिफाफे
डाक विभाग ने राखी सुरक्षित पहुंचाने के लिए 16 हजार वाटरप्रूफ लिफाफे तैयार किए गए हैं। इसकी कीमत 10 रुपये है। लगभग 15 हजार लिफाफे वितरित किए जा चुके हैं।